{"_id":"5b41955e4f1c1bba248b5199","slug":"school-not-follow-government-ordinance-in-noida-26-percent-increase-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: स्कूल ने अध्यादेश का उड़ाया मजाक , 26 प्रतिशत फीस बढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: स्कूल ने अध्यादेश का उड़ाया मजाक , 26 प्रतिशत फीस बढ़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फीस को लेकर नया अध्यादेश लागू करने के बाद भी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। अभिभावकों ने एपीजे स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल से मिलने की कोशिश भी की, मगर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि, बाद में स्कूल की तरफ से एक टीचर मिलने आई। मगर अभिभावकों को किसी भी तरह का आश्वासन नहीं दिया गया। टीचर ने कहा बाद में प्रिंसिपल द्वारा उन्हें मिलने के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, अभिभावकों का कहना था कि स्कूल ने 26 प्रतिशत फीस बढ़ा दी है। चुप रहने पर स्कूल अपनी मनमानी पर उतर आएगा।
विज्ञापन
ऑल नोएडा पैरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने बताया कि स्कूल ने मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी गई है। जबकि अध्यादेश के अनुसार बढ़ी हुई फीस को समायोजित करना था। नियम के मुताबिक भी 8 से 10 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ा सकते हैं। लेकिन 26 प्रतिशत फीस बढ़ाई गई है। जो कि पूरी तरह से गलत है। बिजली के बिल के रूप में भी 280 रुपये लिए जा रहे हैं। 3000 रुपये स्पोर्ट्स फीस ली जा रही है। जबकि पहले ऐसा नहीं था। अगर किसी को दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं तो अभिभावक इतनी फीस कैसे दे पाएंगे।
विज्ञापन