{"_id":"f71c486f926192d3deb653283a647b52","slug":"school-cricketer-virender-sehwag-reached-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग पहुंचे गाजियाबाद के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग पहुंचे गाजियाबाद के स्कूल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Jul 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में उभरते हुए खिलाडि़यों के लिए बुधवार का दिन विशेष रहा। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग पहुंचे और खिलाडि़यों को क्रिकेट की बारीकियां बताई।
विज्ञापन
जीडी गोयनका स्कूल में वीरेंद्र सहवाग की ‘सहवाग क्रिकेट एकेडमी’ है। इस एकेडमी में क्रिकेट कोच कपिल कुमार खिलाडि़यों को क्रिकेट के टिप्स सिखाते हैं। टीम इंडिया के प्लेयर वीरेंद्र सहवाग बुधवार को अचानक एकेडमी पहुंचे और खिलाडि़यों से मुलाकात की।
विज्ञापन
सहवाग ने अपने अनुभव खिलाडि़यों के साथ बांटे। साथ ही गेंदबाजी और बल्लेबाजी की अपनी स्टाइल को बताया। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी वही है जो काफी प्रेशर के बीच भी संयम होकर खेले।
विज्ञापन
खिलाड़ी जब मैदान में होता है तब उस पर मैच जीतने का प्रेशर होता है। स्कूल की प्रिंसिपल रीना सिंह ने बताया कि वर्तमान में खेल में कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं छिपी हैं। क्रिकेट में नेम और फेम दोनों हैं। इसलिए हर छात्र क्रिकेटर बनाना चाहता है।