फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School cab driver showing blue film to baby and molest her

ड्राइवर ने ब्लू फिल्म दिखाकर की अश्लील हरकत

Tue, 25 Aug 2015 08:00 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
School cab driver showing blue film to baby and molest her

राजधानी में हुई अलग-अलग दो घटनाओं ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। द्वारका में स्कूल कैब ड्राइवर ने 10 साल की बच्ची को ब्लू फिल्म दिखाकर अश्लील हरकत की, वहीं उत्तम नगर में नामी पब्लिक स्कूल के गार्ड ने स्कूल में ही छह साल के बच्चे से किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पहली घटना दक्षिण-पश्चिम जिले के द्वारका सेक्टर-छह में हुई। सोमवार को 10 साल की बच्ची ने कैब में स्कूल जाने से मना कर दिया। मां ने जब बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची ने अपने साथ हो रहे यौन शोषण के बारे में बताया।
विज्ञापन


बच्ची ने बताया कि पिछले तीन माह से उसका स्कूल कैब चालक शिव कुमार (26) उसे अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ गलत हरकतें करता है।

इस नामी स्कूल में गार्ड ने बच्चे से किया कुकर्म

School cab driver showing blue film to baby and molest her

स्कूल में सुनसान जगह ले जाकर उससे गलत हरकतें करता है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को दबोच लिया। दूसरे मामले में उत्तम नगर इलाके में नामी पब्लिक स्कूल के गार्ड ने छह साल के बच्चे से कुकर्म किया।

बच्चे ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को सारी बात बताई। परिवार का आरोप है कि उन्होंने जब उत्तम नगर थाने में मामले की शिकायत की तो पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया।

पुलिस उपायुक्त के दखल के बाद मामला दर्ज कर आरोपी गार्ड राम सहाय महतो को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed