{"_id":"5b3ca5b24f1c1b0d278b46c4","slug":"school-bus-escaped-from-falling-into-the-canal-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरने से बाल-बाल बची स्कूली बस, सवार थे 15 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरने से बाल-बाल बची स्कूली बस, सवार थे 15 बच्चे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 04 Jul 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा-जेवर मार्ग पर दयानतपुर गांव के पास बुधवार सुबह 15 स्कूली बच्चों की जान पर आफत तब बन आई जब एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर रजवाहे के किनारे लटक गई। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। रजवाहे में करीब छह फुट पानी था। गनीमत रही कि बस नीचे नहीं गिरी। तेज रफ्तार पानी के बहाव से मासूमों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन
चालक और हेल्पर ने किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, इस हादसे में किसी बच्चे को चोट लगने की सूचना नहीं है। वहीं, हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस भेजकर बच्चों को स्कूल पहुंचाया। जबकि सूचना मिलते ही कई अभिभावक स्कूल पहुंच गये थे।
विज्ञापन
दरअसल, दयानतपुर के अग्रसेन पब्लिक स्कूल की बस जेवर के सिवारा गांव से नर्सरी से आठवीं तक के लगभग 15 बच्चों को लेकर नगला हुकुमसिंह से जा रही थी। रास्ते में जेवर-रबूपुरा मार्ग पर रजवाहे की पटरी पर दयानतपुर गांव के समीप बाइक सवार को बचाते वक्त बस अनियंत्रित हो गई। टूटी सड़क पर बस का अगला हिस्सा रजवाहे में चला गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस का अगला परिचालक साइड का पहिया सड़क में बने गड्ढे में पड़ते ही रजवाहे से निकली रेत के ऊपर से फिसलता हुआ रजवाहे में चला गया। वहीं, लोगों ने चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया। हालांकि, चालक की सूझबूझ की वजह से सभी बच्चों को चालक साइड की खिड़की से सकुशल निकालकर स्कूल पहुंचाया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि आधे से ज्यादा हिस्सा रजवाहे में लटकने के बाद भी बस पलटी नहीं।
डेढ़ साल से टूटी है पड़ी है सड़क
वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले डेढ़ साल से सड़क की हालत खराब है। ठेकेदार ने सड़क तोड़ दिया है। यहां पत्थर और गड्ढों की वजह से आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिरते रहते हैं। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों का कहना है कि बुधवार को भी हुए हादसे की वजह टूटी सड़क ही है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दयानत पुर निवासी एक युवक ने रविवार को फेसबुक पर तीन फोटो के साथ मार्ग की बदहाली को बया किया था। जिसके बाद लोगों की बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ता देखकर स्थानीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने मार्ग का कार्य शुरू करने के साथ लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा भी दिया था।
कई बार शिकायत, दूर नहीं हुई समस्या
अग्रसेन पब्लिक स्कूल, प्रबंधक नवनीत गोयल ने कहा कि स्कूल बस सिवारा गांव से बच्चों को लेकर रजवाहे के किनारे टूटी सड़क से अगले गांव जा रही थी। सामने से आ रही बाइक को बचाते वक्त बस का अगला पहिया रजवाहे में चला। बस में करीब 15 बच्चे थे। किसी को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसा टूटी सड़क की वजह से हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क को नही बनाया गया।