{"_id":"655a80a79a3edf5b50ac436907a6fcf1","slug":"school-bus-collides-with-tractor-trolley-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली टकराई स्कूल बस से, छह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली टकराई स्कूल बस से, छह बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 13 Dec 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के बिलासपुर एरिया में बिनौला फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक भी चोटिल हो गया। सभी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनकी हालत पहले से बेहतर बनाई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसा देर शाम करीब पौने छह बजे का है। बिलासपुर स्थित मेजर बिहारीलाल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस करीब 30 छात्रों को लेकर स्कूल से बस पचगांव की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक काफी तेज स्पीड से बस चला रहा था।
विज्ञापन
बिनौला फ्लाईओवर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में साइड से टकरा गई। इसमें बस में सवार आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिस पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में बस चालक की गलती सामने आई है। हादसे में ट्रैक्टर चालक के अलावा छह छात्र घायल हुए है। उपचार के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक चालक की जानकारी नहीं मिल पा रही है। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया।