फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School bus accident, 32 students and teachers injured in greater noida

स्कूल बस पलटी, छात्र का हाथ कट अलग हुआ

Tue, 13 May 2014 12:47 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
School bus accident, 32 students and teachers injured in greater noida

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के क्राउन प्लाजा होटल के पास तेज रफ्तार से मोड़ने पर एक स्कूल बस पलट गई। जिसमें 32 स्कूली बच्चे और चार शिक्षिकाएं घायल हो गई।

विज्ञापन


एक बच्चे का दाया हाथ कटकर अलग हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

फिल्मी स्टाइल में मोड़ रहा था बस

School bus accident, 32 students and teachers injured in greater noida

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ग्रेटर नोएडा के विश्व भारती स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस करीब 32 बच्चों और चार शिक्षिकाओं को लेकर नोएडा के सेक्टर-12 वाले रूट के लिए चली थी। बस स्कूल से चलकर सूरजपुर तिराहे के लिए जा रही थी।

चालक बहुत ही तेज रफ्तार में बस चला रहा था और शिक्षिकाएं लगातार उससे गाड़ी धीरे चलाने के लिए कह रही थीं। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं था।

जैसे ही बस क्राउन प्लाजा होटल के पास पहुंची और सूरजपुर की ओर मुड़ी तो गाड़ी फिल्मी स्टाइल में दो पहियों पर चंद कदम चलने के बाद पलट गई और लगभग 20 मीटर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर अंकल मान जाते तो बस नहीं पलटती

School bus accident, 32 students and teachers injured in greater noida

कक्षा छह के छात्र प्रिंस भाटी, निवासी सलारपुर, ने बताया कि ड्राइवर काफी स्पीड से बस ले जा रहा था। कुछ सीनियर छात्र भी उनसे धीरे गाड़ी चलाने के लिए कह रहे थे और मैम भी उसे डांट रही थी।

लेकिन ड्राइवर अंकल मानने को तैयार नहीं थे। अचानक बस राइट साइड के दो टायरों पर चलने लगी और तुरंत ही पलटकर काफी दूर तक घिसटती चली गई।

यह देखकर उसकी आंखें बंद हो गई और जब आंख खुली तो वो अस्पताल में था। प्रिंस का कहना है कि अगर ड्राइवर अंकल मान जाते तो यह घटना नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed