फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School administration bet in negligence death of student from tablates

स्कूल प्रशासन की लापरवाही में शर्त लगाकर गोलियां खाने से छात्रा की मौत

Mon, 09 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
School administration bet in negligence death of student from tablates
मृत शरीर

वजीरपुर इलाके के सर्वोदय विद्यालय में आयरन की गोलियां खाने से नौवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त सपना (15) के रूप में हुई है। सपना ने अपनी सहेली से शर्त लगाकर 5 मई को 10-12 आयरन की गोलियां एक साथ खा ली थीं।

विज्ञापन


तभी से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार को इलाज के दौरान उसने बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल में दम तोड़ दिया। सपना के परिवार ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारी लापरवाही की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया है। aपुलिस के मुताबिक सपना अपने परिवार के साथ वजीरपुर जेजे कॉलोनी में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। 4 मई को इनके स्कूल में आयरन की गोलियां वितरित की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने शर्त लगाकर खाई 10-12 गोलियां

School administration bet in negligence death of student from tablates
मौत - फोटो : file

5 मई को एक अन्य छात्रा से शर्त लगाकर सपना ने करीब 10-12 गोलियां एक साथ खा ली थीं। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्कूल प्रशासन ने एक कर्मी की मदद से सपना को घर भेज दिया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बाबू जगजीवन राम अस्पताल में सोमवार को भारत नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद सपना का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि एक साथ इतनी गोलियां बच्चों को क्यों दी गई। अगर दी भी गई थीं तो शिक्षकों ने इसका ध्यान क्यों नहीं रखा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जांच और शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। 

मामले पर जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि छात्रा का विसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि करीब डेढ़ साल पूर्व इसी स्कूल में आयरन की गोलियां खाकर करीब 15 छात्राएं बीमार हो गई थी।

सिसौदिया ने छात्रा की मौत मामले की जांच का आदेश दिया 

School administration bet in negligence death of student from tablates
मनीष सिसोदिया

नौवीं की छात्रा मौत मामले पर दिल्ली सरकार ने एसडीएम जांच के आदेश दिए है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि स्थानीय शिक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वजीरपुर के सरकारी स्कूल में 4 मई को आयरन की गोलियां बांटी गई थी। 

बताया जा रहा है कि इसी के बाद लड़की ने अगले दिन पेट में दर्द की शिकायत की। दर्द के शिकायत के बाद उसे स्थानीय डॉक्टर से उसके अभिभावकों ने दिखाया। बाद में उसे ग्लूकोस दिया गया था। 

इसके बाद उसे हिंदूराव अस्पताल में दाखिल किया गया जहां उसकी मौत हो गई।  सिसोदिया ने सरस्वती विहार एसडीएमस को इस मामले में जांच के आदेश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed