फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scavengers strike in faridabad

नर्क बना फरीदाबाद, लोगों ने खुद उठाई झाडू

Sat, 02 Aug 2014 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Aug 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
Scavengers strike in faridabad

फरीदाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरा शहर नर्क बना हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सीवर का पानी ओवरफ्लो है।

विज्ञापन


ऐसे में लोगों ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खुलने के भरोसे न रहते हुए खुद ही सफाई शुरू कर दी। ताकि गंदगी खत्म हो सके।

शनिवार को पर्वतीया कॉलोनी में रहने वाले लोगों नें अपने आप नालियों की सफाई शुरू की। सफाई कर्मचारी न आने के कारण नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया था।
विज्ञापन


जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कॉलोनी में रहने वाले राममेहर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कॉलोनी में सफाई नहीं हुई है। ऐसे में जगह-जगह बदबू फैलने के कारण लोगों को परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉलोनी के पांच-पांच लोगों की टीम बनाकर जगह-जगह सफाई की जा रही है। नालियों का कचरा निकालकर साफ किया जा रहा है। वहीं कॉलोनी निवासी अशोक ने बताया कि एक सप्ताह से सफाई न होने के कारण बंदबू घरों में पहुंचने लगी थी।

सफाई करके आसपास दवाई भी छिड़की जा रही है। कॉलोनी की रहने वाली निर्मला ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कूडे़ को एक जगह एकत्रित कर दिया गया है। जिससे चारों तरफ गंदगी न फैले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed