{"_id":"477b1aaae6600324c4bdd7cc0950552c","slug":"scavengers-of-the-corporation-will-pay-raise","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के सफाई कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के सफाई कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा वेतन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम के 2471 ठेका और दैनिक वेतन सफाई कर्मचारियों को जल्द ही बढ़े वेतन का तोहफा मिलेगा। शासन के आदेश के बाद नगर निगम अब उन्हें 190 रुपये प्रतिदिन की बजाय 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेगा।
विज्ञापन
निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस दायरे में आने वाले कर्मचारियों का ब्योरा तैयार कर लिया है। सपा सरकार ने कई महीने पहले ही ठेका सफाई कर्मचारियों को 250 रुपये प्रतिदिन दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन निगम अधिकारी शासनादेश जारी होने के इंतजार में थे।
विज्ञापन
शासन ने अब आदेश जारी कर जून माह से कर्मचारियों को बढ़ा वेतन दिए जाने को कहा है। निगम में 2334 ठेका श्रमिक, 31 दैनिक वेतन कर्मी और 106 कर्मचारी दैनिक वेतन मृतक आश्रित और कांशीराम योजना के हैं।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक अब इन कर्मचारियों को नए मानकों पर वेतन दिया जाएगा।