फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   scandal related land deal complained to cm haryana

भूमि फर्जीवाड़े की शिकायत मुख्यमंत्री से की, सतर्कता व आईबी को लिखा पत्र 

Sun, 11 Dec 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 11 Dec 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
scandal related land deal complained to cm haryana

गांव भोगीपुर के  एक अलाटी (भू-स्वामी) ने मुख्यमंत्री, आईबी व राज्य सतर्कता विभाग को पत्र भेजकर उसकी भूमि की कथित तौर से राजस्व विभाग से सांठ गांठ कर बदली गई खसरा-गिरदावरी ठीक कराने और दोषियों के  खिलाफ कार्यवाही की फरियाद की है।

विज्ञापन


अलाटी (भू स्वामी) सरोजबाला पत्नी सुशील कुमार  ने भेजे गये पत्र में लिखा है की गांव भोगीपुर थाना तावडू में उसकी उसकी 10 कनाल 7 मरला भूमि है और गांव के कुछ दबंगों की उपरोक्त भूमि पर निगाह लगी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की तत्कालीन  सहायक कलैक्टर द्वितीय श्रैणी रहे अधिकारी ने दबंगो से साजबाज होकर उसे बिना सूचना दिये ही उनके हक में गिरदावरी चढ़ा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद जब उसने स्थानीय व जिला राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के यहां अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ित महिला का आरोप है की राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की कथित भ्रष्टाचार व कारगुजारीयों  से परेशान होकर उसने अब राज्य चौकसी ब्यूरों व मुख्यमंत्री सहित आईबी को शिकायत भेज न्याय के लिए फरियाद की मांग की है।

पीड़िता का कहना है उड़न दस्ते यहां कई बार दबिश दे चुके हैं। पंरतु राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों को इसकी पहले ही भनक लग जाती है। इसका फायदा उठाकर वह फुरर हो जाते है।


इस बारे में तहसीलदार ने माना कि उनकी संज्ञान में गांव भोगीपुर स्थित एक कृषि भूमि की खसरा गिरदावरी बदलवाने का मामला सामने आया है और फिल्ड कानूनगों को इसकी जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed