फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scam of Rs 15 lakh in Railways due to fake medical bill

Delhi: फर्जी मेडिकल बिल से रेलवे में 15 लाख रुपये का घोटाला, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ने किया फर्जीवाड़ा

Sun, 31 Dec 2023 08:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Dec 2023 08:02 AM IST
सार

घोटाले के बारे में पता चलने के बाद आरोपी अनुराग फरार हो गया। उसने अपना फोन बंद कर लिया और कार्यालय नहीं आया। रेलवे ने विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे आठ नवंबर को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Scam of Rs 15 lakh in Railways due to fake medical bill
scam - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेलवे में फर्जीवाड़ा सामने आया है। रेलवे बोर्ड में तैनात एक असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) ने फर्जी मेडिकल बिल के जरिये 15 लाख रुपये का घोटाला किया है। फिलहाल सोनीपत निवासी एएसओ अनुराग को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के डिप्टी सेक्रेटरी (एडमिन) की शिकायत पर नई दिल्ली जिले के साइबर सेल थाने में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्रों का कहना है कि चार लोगों के नाम पर यह फर्जीवाड़ा किया गया, लेकिन पुराने बिलों की भी जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि घोटाले की रकम अधिक हो सकती है। फिलहाल आराेपी एएसओ कहां है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गत बुधवार को रेलवे बोर्ड के डिप्टी सेक्रेटरी (एडमिन) सुशील कुमार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, एएसओ ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों के नाम पर फर्जी बिल बनाए। इसके बाद इन बिलों को भुगतान के लिए मंजूरी दे दी। चार बैंक खातों में करीब 15 लाख रुपये भेजे गए। पहला बिल वंदना सोढ़ी 3.91 लाख रुपये बसंत मेमोरियल अस्पताल (रायपुर), दूसरा बिल सुमन चौरसिया 3.42 लाख रुपये चिराग अस्पताल, तीसरा बिल सीता देवी 3.27 लाख रुपये आवाम अस्पताल और चौथा बिल चेतन दास 4.55 लाख रुपये साईं फाउंडेशन अस्पताल के नाम से जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की आंतरिक जांच में पाया गया कि इस तरह के बिल कभी भुगतान के लिए नहीं आए थे। यह भी पाया गया कि बिल के आधार पर फर्जी नामों से ई-फाइलें खोलकर पे एंड अकाउंट ऑफिस रेलवे बोर्ड, रेल भवन को मंजूरी का आदेश जारी किया गया।

घोटाले का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार
घोटाले के बारे में पता चलने के बाद आरोपी अनुराग फरार हो गया। उसने अपना फोन बंद कर लिया और कार्यालय नहीं आया। रेलवे ने विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे आठ नवंबर को निलंबित कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह घोटाला काफी बड़ा हो सकता है। पुलिस ने रेलवे से भी इससे संबंधित कुछ कागजात मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed