फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   scam found on internal audit of a hospital in delhi government

केजरीवाल सरकार भी नहीं बदल पाएगी इनकी चाल

Mon, 10 Feb 2014 02:22 PM IST
पवन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
पवन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Feb 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
scam found on internal audit of a hospital in delhi government

दिल्ली में सरकारी महकमों के काम करने के तौर-तरीके में कोई बदलाव नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक अस्पताल में कराए गए आंतरिक ऑडिट में खुलासा हुआ है कि ऑपरेशन थिएटर में आवश्यकता से ज्यादा उपकरण होने के बाद भी बिना जरूरत के कई उपकरण मेन स्टोर से ईश्यू कराए गए।

यह भी पढ़ें:केजरी के बाद अब BJP भी बिजली कंपनियों के खिलाफ!
विज्ञापन


यही नहीं मरम्मत के अभाव में कई मशीनें करीब चार वर्षों से बंद पड़ी हैं। जबकि पिछले वर्ष भी अस्पताल के इंटरनल ऑडिट में इन खामियों का खुलासा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि नगर स्थित दिल्ली सरकार के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के मेन ओटी में जरूरत से ज्यादा उपकरण होने के बाद भी मेन स्टोर से अतिरिक्त उपकरण ईश्यू कराने का खुलासा आंतरिक ऑडिट में हुआ है।

खास बात यह कि मेन स्टोर से लिए गए चिकित्सीय उपकरण ठीक तरीके से रजिस्टर पर अंकित भी नहीं किए गए। मेन ओटी इंचार्ज की कार्यप्रणाली की वजह से काफी सामान बिना इस्तेमाल के खराब हो गया और जहां इसकी जरूरत थी वहां सामान उपलब्ध नहीं हो पाया।


यह भी पढ़ें:BJP ने केजरीवाल को दिया एक और नाम

ऑडिट में लॉग बुक की जांच करने से पता चला कि सर्जरी वार्ड में कई जरूरी मशीनें खराब पड़ी हैं। वार्षिक मरम्मत न होने की वजह से कार्डियक मॉनीटर, कॉप्रेशन थेरेपी यूनिट और पीटीएनआर वर्ष-2010 से खराब पड़ी है। इंचार्ज की ओर से मरम्मत के लिए कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

मरम्मत नहीं होने की वजह से मशीन की लाइफ खत्म हो गई। अस्पताल-प्रशासन के इस रवैये की वजह से गरीब मरीजों को परेशानी हुई और इलाज में भी देरी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक पिछली ऑडिट में भी इन बातों का खुलासा किया गया था, लेकिन अस्पताल-प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया।

चिकित्सीय उपकरण-------------ओटी में उपकरण की संख्या-------पिछले दो वर्ष में खर्च
डीएचएस प्लेट्स--------------------------------358---------------------------142
कैन्युलेटेड स्क्रू----------------------------------6813--------------------------329
4.5 एमएम कोरटिकल स्क्रू--------------------13750-------------------------1837
3.5 एमएम कोरटिकल स्क्रू--------------------4894--------------------------587
ब्रॉड एलसी डीसीपी------------------------------211----------------------------69
टिव्सटेड प्लेट्स---------------------------------540---------------------------04
पीएफएन बोल्ट्स--------------------------------370---------------------------35
इंटरलॉकिंग नेल---------------------------------450---------------------------49

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed