गौतमबुद्ध नगर में कल ही होगा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव को रद्द करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि इस सीट पर अपने तय समय के हिसाब से ही चुनाव होंगे। गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को चुनाव होना है।
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष (कार्यकारी) मुकेश यादव और जिला उपाध्यक्ष विक्रम कसाना ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
याचिका में रमेश चंद तोमर के मामले को लेकर जिले में चुनाव के लिए पुन: अधिसूचना जारी कराने का अनुरोध किया गया था। यह याचिका 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में डाली गई थी। इस याचिका में तोमर और भारतीय निर्वाचन आयोग को पार्टी बनाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
फिर से चुनाव कराने की मांग की गई थी
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए तोमर ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने और मतदान तिथि नजदीक आने के बाद अचानक वे बीजेपी में शामिल हो गए।
इस प्रकार तोमर ने कांग्रेस मतदाताओं के साथ धोखा किया है। ऐसी हालत में कोई कानून बनाने, प्रत्याशी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
साथ ही इस सीट के लिए चुनाव अंतिम चरण में कराने के लिए पुन: अधिसूचना जारी कराने की मांग की गई थी। जिससे कि कांग्रेस से जुड़े मतदाताओं को मताधिकार का अवसर मिल सके।