फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SC asks Azam Khan to file apology affidavit for his alleged remark in Bulandshahr rape case

बुलंदशहर गैंगरेपः आजम खान को अपना ही बयान पड़ा भारी, कोर्ट की फटकार के बाद मांगी माफी

Thu, 17 Nov 2016 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
SC asks Azam Khan to file apology affidavit for his alleged remark in Bulandshahr rape case
azam khan

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 91 पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप में बृहस्पतिवार(17 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान से माफी मांगने को कहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 जुलाई को हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई हैवानियत के बाद सपा विधायक और यूपी के शहरी विकास मंत्री ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिया था। उन्होंने इसमें भी राजनीति ढूंढते हुए गैंगरेप को राजनीतिक साजिश करार ‌दिया था।
विज्ञापन


उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी और पीड़ित परिवार ने आजम खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी।

हलफनामा दाख‌िल कर कहा हर हलफनामे के ल‌‌िए तैयार हूं

SC asks Azam Khan to file apology affidavit for his alleged remark in Bulandshahr rape case
आजम खां - फोटो : amar ujala

वहीं इस मामले में आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके कहा कि रेप पीड़ितों के दर्द को पूरी तरह समझते हैं। हलफनामे में उन्होंने कहा कि वो मंत्री के तौर पर और निजी रूप से उनकी हर मदद करने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने हलफनामे में आगे कहा है क‌ि, उन्होंने कभी भी रेप पीड़ितों पर सवाल नहीं उठाए न ही उनके खिलाफ कुछ बोला। वो कभी ऐसे घृणित अपराध की शिकार महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने की सोच भी नहीं सकते। मैं सालों से समाजसेवा में हूं और एक यूनिवर्सिटी भी बनाई है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती है।

आजम खान ने अपने हलफनामे में ये भी कहा है क‌ि उन्होंने कभी नहीं कहा कि यह राजनितिक साजिश है। उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इस जवाब के सबूत के रूप में आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में सीडी भी दी है।

अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा क‌ि उनका कभी उद्देश्य नहीं रहा कि वो किसी पीड़ित महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाएं। वो रेप पीड़ितों का दर्द समझते हैं। दाखिल अर्जी में सारे आरोप बेबुनियाद हैं। अर्जी खारिज की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed