{"_id":"3a14c9c42d2173981eb0a9fcfbe3949b","slug":"sc-allows-cag-to-audit-private-telecom-firms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टेलीकॉम कंपनियों को भी ऑडिट करेगा कैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टेलीकॉम कंपनियों को भी ऑडिट करेगा कैग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Apr 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों के खातों का ऑडिट करने का अधिकार कैग को दे दिया है। हालांकि फैसले को लेकर टेलीकॉम इंडस्ट्री ने निराशा जताई है।
विज्ञापन
टेलीकॉम इंडस्ट्री के अनुसार उनके सारे रिकार्ड सही हैं। ज्यादातर कंपनियां शेयर बाजार में सूची बद्ध है। ऐसे में उनके सभी खाते सबके सामने हैं। जिसे देखते हुए कोर्ट का फैसला उन्हें निराश कर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: भंग होगी दिल्ली विधानसभा, जल्द होंगे चुनाव!
विज्ञापन
पूरे मामले में टेलीकॉम इंडस्ट्री की तरफ से याचिकाकर्ताओं में एक सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यू ने अमर उजाला को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हमें निराशा हुई है।
कंपनियां कोई भी रिकार्ड छिपा नहीं रही है। ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। ऐसे में उनके खाते सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। पहले से ही कंपनियों के कई स्तर पर ऑडिट होते हैं। इसे देखते हुए यह फैसला निराश करता है।