फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sayana violence Police arrested 41th accused Kaluva

स्याना बवाल: पुलिस ने 41वें आरोपी कलुवा को किया गिरफ्तार, 38 के खिलाफ दाखिल हो चुकी चार्जशीट

Wed, 24 Apr 2019 12:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्याना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्याना Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
sayana violence Police arrested 41th accused Kaluva
sayana violence - फोटो : अमर उजाला

चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल प्रकरण में पुलिस ने चार माह 20 दिन बाद एक अन्य आरोपी कलुवा को सोमवार देर रात धर दबोचा। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अब तक 41 आरोपी जेल जा चुके हैं। 

विज्ञापन


तीन दिसंबर, 2018 को महाव गांव में हुई कथित गोकशी की घटना के विरोध में लोगों द्वारा चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हिंसा, आगजनी व तोड़फोड़ की गई थी। गुस्साए लोगों ने चिंगरावठी पुलिस चौकी पर खड़े दर्जनों वाहनों को भी आग लगा दी थी। इसी घटना के दौरान स्याना के पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह व ग्राम चिंगरावठी के युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा इस घटना में 27 लोगों को नामजद किया गया व 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध स्याना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद पुलिस द्वारा चिंगरावठी, महाव व नयाबांस में ताबड़ तोड़ दबिशें दी गई थी। जिसमें लगभग दो माह तक गांवों में दहशत व सन्नाटे का माहौल रहा। पुलिस की कार्यवाई के दौरान गांवों में केवल महिलायें व वृद्ध ही रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के फरार रहने पर कुर्की की प्रारंभिक कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस के डर के कारण गांव के अधिकांश लोग पलायन कर गये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले में बीते दिनों तक 40 आरोपियों को जेल भेज चुकी थी। वहीं, बीते दिनों पुलिस ने मामले में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। जिनमें से पांच को पुलिस ने इंस्पेक्टर की हत्या का दोषी माना था, जबकि अन्य आरोपियों को विभिन्न धाराओं में दोषी माना था। वहीं, मंगलवार को कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की चल रही जांच में ग्राम महाव निवासी कलुवा पुत्र बाबूराम का नाम प्रकाश में आया था। जिसे सोमवार देर रात स्याना कोतवाली के एसआई भंवर पाल सिंह ने महाव गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed