फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh Bhardwaj said that there is a conspiracy to murder Arvind Kejriwal

Delhi: 'केजरीवाल की हत्या की साजिश, जेल में नहीं है डायबिटीज एक्सपर्ट', इंसुलिन लेकर तिहाड़ के बाहर पहुंची AAP

Sun, 21 Apr 2024 02:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:22 PM IST
सार

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तिहाड़ जेल के डीजी ने कल AIIMS को लिखा कि हमें एक शुगर विशेषज्ञ की जरूरत है, आज भाजपा की केंद्र सरकार सबके सामने बेनकाब हो गई है।

विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj said that there is a conspiracy to murder Arvind Kejriwal
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है। कहा कि तिहाड़ जेल के डीजी ने एम्स को पत्र लिखकर कहा है कि हमें एक एक शुगर विशेषज्ञ की जरूरत है। वही, आप कार्यकर्ताओं ने तिहाड़ जेल के बाहर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने हाथों में 'केजरीवाल को इंसुलिन दो' की तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि न केवल भारत में बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया देख रहे हैं कि किस तरीके से एक चुने हुए मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश केंद्र सरकार कर सकती है। तिहाड़ जेल के डीजी ने कल AIIMS को लिखा कि हमें एक शुगर विशेषज्ञ की जरूरत है, आज भाजपा की केंद्र सरकार सबके सामने बेनकाब हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल तक ये लोग कह रहे थे कि उनके पास सभी विशेषज्ञ हैं। जेल में सब कुछ मौजूद है, अस्पताल है, बेड है, इंसुलिन है, सब कुछ है और अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। एक सामान्य डॉक्टर, मुझे नहीं मालूम वो कौन है। उसके कहने पर सारा हेरफेर किया जा रहा है और एक चुने हुए मुख्यमंत्री को दवा नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की शुगर लगातार बढ़ रही है। उन्हें इंसुलिन की सख्त जरूरत है। वह जेल प्रशासन से इंसुलिन देने और अपने डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करने के लिए कह रहे हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार, जेल प्रशासन और ईडी ना ही इंसुलिन दे रहे हैं और ना ही डॉक्टर से बात करने दे रहे हैं।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रच रही है। नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार चाहती है कि मुख्यमंत्री की शुगर बढ़ी रहे। उन्हें इंसुलिन ना दी जाए। भाजपा की केंद्र सरकार चाहती है कि शुगर बढ़ने से उनकी किडनी, लीवर, हार्ट और आंखें खराब हो जाएं और उनकी मौत हो जाए। 

तिहाड़ जेल के बाहर 'आप' का प्रदर्शन
उधर, दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी तिहाड़ जेल के बाहर इंसुलिन लेकर पहुंचीं। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आतिशी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल पिछले 20 दिनों से जेल में हैं। वह 30 साल से मधुमेह के मरीज हैं और उनका शुगर लेवल 300 के पार पहुंच गया है। अगर आप दुनिया के किसी भी डॉक्टर से पूछेंगे तो वह यही कहेंगे कि 300 से ऊपर शुगर लेवल को इंसुलिन के बिना नियंत्रित नहीं किया जा सकता, लेकिन भाजपा के इशारे पर तिहाड़ प्रशासन ने इंसुलिन देने से इनकार कर दिया है, ऐसी क्रूरता तो अंग्रेजों के समय भी नहीं हुई। ये कैसी क्रूरता है भाजपा की वे 300 से ऊपर शुगर लेवल वाले मधुमेह रोगी को इंसुलिन देने से इनकार कर रहे हैं।'

आतिशी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल के लिए इंसुलिन लेकर आए हैं। हम तिहाड़ जेल के सामने खड़े हैं। तिहाड़ प्रशासन ने भाजपा के कहने पर अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन रोक रखी है। अरविंद केजरीवाल 12 वर्ष से डियबिटिज के मरीज हैं। आज दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed