सत्येंद्र जैन की शिकायत करने वाले अधिकारी का तबादला, लगाया था दुर्व्यवहार करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रा से सत्येंद्र जैन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर छुट्टी ले ली थी। इससे पहले गृह विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात रहे डॉ. सुभाष चंद्रा का स्थानांतरण भी रोजगार विभाग में किया गया था, जो वहां कार्यरत हैं।
डॉ. चंद्रा भी दिल्ली अंडमान निकोबार आईलैंड सिविल सर्विसेज (दानिक्स) कैडर के अधिकारी हैं। कैबिनेट के एक फैसले पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण इन्हें भी गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने निलंबित कर दिया था।
उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री केजरीवाल को की थी शिकायत
बाद में गृह मंत्रालय ने चंद्रा को बहाल कर दिया था। फिर इनका तबादला रोजगार विभाग में कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को दानिक्स अधिकारी इंदुशेखर मिश्रा ने उपराज्यपाल को दी गई शिकायत में 22 जुलाई को मंत्री की तरफ से शॉर्ट नोटिस पर मीटिंग बुलाने और उसमें नहीं जाने का जिक्र करके लिखा था कि 25 जुलाई को जब मैं मंत्री के पास पहुंचा, तो उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी और मुझे कहा कि नौकरी करना सिखा दूंगा।
इतना ही नहीं उसी दिन मुझे प्रवर्तन शाखा का काम सौंप दिया। आदेश देखने के बाद मैं छुट्टी पर चला गया। उपराज्यपाल को दी गई शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी भेजी थी।