फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendar Jain video leak case ED said in court clip was not leaked from him

सत्येंद्र जैन वीडियो लीक मामला: कोर्ट में ईडी ने कहा- उससे लीक नहीं हुई क्लिप, 28 नवंबर तक सुनवाई स्थगित

Tue, 22 Nov 2022 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Nov 2022 10:09 PM IST
सार

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने मंत्री की अवमानना याचिका पर विस्तृत दलीलें सुनीं, जिसमें ईडी पर सत्येंद्र जैन के सीसीटीवी फुटेज को लीक करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Satyendar Jain video leak case ED said in court clip was not leaked from him
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से कहा कि कथित सीसीटीवी फुटेज लीक होने में एजेंसी की कोई भूमिका नहीं है, जिसमें जेल में बंद आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल के भीतर विशेष उपचार मिलते दिखाया गया है।

विज्ञापन

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने मंत्री की अवमानना याचिका पर विस्तृत दलीलें सुनीं, जिसमें ईडी पर सत्येंद्र जैन के सीसीटीवी फुटेज को लीक करने का आरोप लगाया गया है। जबकि उस पेन ड्राइव की किसी भी सामग्री को लीक नहीं करने का वचन दिया गया था, जिसमें तिहाड़ जेल के अंदर का वीडियो था। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 28 नवंबर के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

सुनवाई के दौरान ईडी ने कथित तौर पर मीडिया को वीडियो लीक करने के लिए एजेंसी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग करने वाली जैन की याचिका का विरोध करते हुए दलील दी कि कथित वीडियो की प्रतियां बचाव पक्ष, जेल कर्मियों समेत कुछ ही लोगों के पास थीं। ईडी से एक भी वीडियो लीक नहीं हुआ है।

विज्ञापन

वहीं, जेल फुटेज लीक होने के मालमे में जैन के वकील राहुल मेहरा ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार दिया जाए। यहां तक कि अजमल कसाव को भी निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार दिया गया था, मैं उससे बुरा नहीं हूं। उन्होंने कहा कि अदालत आने से पहले ही फुटेज लीक हो गया और मीडिया ट्रायल चलने लगा, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

मेहरा ने यह भी कहा कि फुटेज लीक जेल अधिकारियों ने किया है। उसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। वहीं ईडी के वकील जोहेब हसैन ने जवाब दिया कि ईडी की तरफ से कोई फुटेज लीक नहीं हुआ। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि जो भी दोषी होगा उसे कटघरे में लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed