फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendar Jain attacks BJP after getting bail

दिल्ली: 'जब मैं जेल में था, तब कहा गया कि जल बोर्ड घोटाला हुआ', जमानत के बाद सत्येंद्र जैन ने BJP पर बोला हमला

Thu, 03 Sep 2026 10:56 PM IST
Akash Dubey एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 03 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Satyendar Jain attacks BJP after getting bail
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

जमानत पर रिहा होने के बाद आप नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने आवास पर बयान दिया। उन्होंने कथित मामले को "तथाकथित घोटाला" बताया। जैन ने कहा कि जब वह जेल में थे, तब जल बोर्ड घोटाला होने की बात कही गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि निविदा आवंटन के समय वह मंत्री पद पर नहीं थे। जैन ने आरोप लगाया कि यह मामला सिर्फ प्रचार के लिए गढ़ा गया है। उन्होंने इसे सत्ताधारी दल की साजिश बताया।

विज्ञापन


रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखी यह बात-
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन के जेल से रिहा होने के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मंत्री के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा कि वह शख्स, जिसने टूटने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत
राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन को डीजेबी एसटीपी टेंडर घोटाला मामले में जमानत दे दी है। उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने इसी मामले में गिरफ्तार किए था। सत्येंद्र जैन को दो लाख रुपये के जमानत बॉन्ड और इतनी ही राशि के दो मुचलके पर जमानत मिली है।

जैन को एसीबी की टीम ने किया था गिरफ्तार
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने बीती 18 अगस्त को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें तत्कालीन डीजेबी सीईओ और आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed