DWC ने शुरू किया सत्याग्रह, बलातकारियों के लिए मांगी ये सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म के बाद अब दिल्ली महिला आयोग ने विरोध स्वरूप दिन-रात काम करने का फैसला किया है। छोटी बच्चियों के साथ बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर आयोग ने तीस दिन के लिए सत्याग्रह शुरू किया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस वारदात के बाद सो नहीं पाई हूं। ऐसा लग रहा है जैसे बच्ची का बलात्कार नहीं आयोग और सिस्टम का बलात्कार हुआ है
उन्होंने घोषणा की कि आयोग सत्याग्रह शुरू कर रहा है। वह और उनकी टीम अगले 30 दिन तक घर नहीं जाएगी। विरोध स्वरूप दिन-रात काम किया जाएगा। आयोग ने अपनी कुछ मांगें राज्य एवं केंद्र के सामने रखी हैैं।
ये रहीं मांगे
छ: माह के अंदर बलात्कारी को सजा हो, ट्रायल प्रतिदिन हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन हो, दिल्ली पुलिस में पुलिस कर्मियों की कमी को दूर की जाए, पुलिस का उतरदायित्व तय करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जाए, अभियोजन विभाग में सुधार किया जाए।
उन्होंने राज्य व कें द्र सरकारों को इन मांगों पर फैसला लेने के लिए 30 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, पुरुषों को इस सत्याग्रह से जोड़ते हुए 1 लाख हस्ताक्षर लेकर प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे।
स्वाति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं पर संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री इस मामले में व्यक्तिगत ध्यान नहीं देंगे तब तक देश में कुछ भी नहीं बदलेगा।