{"_id":"5a51069c4f1c1b18758b4db4","slug":"saturday-was-to-coldest-say-of-this-season-temperature-went-4-2-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रात का पारा गिरकर 4.2 डिसे. पहुंचा, शनिवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रात का पारा गिरकर 4.2 डिसे. पहुंचा, शनिवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
delhi winter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी रिकॉर्ड बना रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते पांच सालों में 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान इतना नीचे नहीं रहा।
विज्ञापन
इससे पहले इस सीजन का सबसे ठंडा दिन 4 जनवरी को रिकॉर्ड किया गया था जब न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच गया था। दिल्ली में लोदी रोड 4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण दृश्यता सुबह 8.30 बजे तक 200 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
हालांकि दस बजे के बाद निकली तेज धूप ने सर्दी से कुछ राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 20.8 दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 20.2 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जबकि पालम क्षेत्र में अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2016 में 22 जनवरी को तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि वर्ष 2017 में 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक ऐसे ही सर्दी और कोहरे का असर रहेगा। कंपकंपाती ठंड लोगों को ठिठुराएगी। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री के आसपास रहेगा। आगामी तीन-चार दिन में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कहीं-कहीं शीत लहर चलने व पाला पड़ने की संभावना जताई है।