फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saturday the hottest day of the season recorded in delhi

छूटने लगा पसीना: दिल्ली में सूरज के तेवर कड़े, आज सीजन का सबसे गर्म दिन, आयानगर में सबसे ज्यादा तपिश

Sat, 19 Mar 2022 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Mar 2022 10:16 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआइ 231, फरीदाबाद 234, गाजियाबाद 273, ग्रेटर नोएडा 177, गुरुग्राम 236 व नोएडा का 193 एक्यूआई रहा। 

विज्ञापन
saturday the hottest day of the season recorded in delhi
शनिवार रहा दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में बनी प्रतिचक्रवात की स्थिति का असर समूचे उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में सूरज के कड़े तेवरों की बीच राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस वजह से यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले 17 मार्च को 36.1 डिग्री सेलिछ्सयस पारा पहुंचा था। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक मौसमी दशाएं शांत होने की वजह से गर्मी अधिक महसूस होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर मौसम साफ रहा व हवाओं की रफ्तार सुस्त रही। इस वजह से गर्मी का अधिक अहसास हुआ। आयानगर 37 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, पीतमपुरा में सबसे अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 38 से 94 फीसदी दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

 

saturday the hottest day of the season recorded in delhi
शनिवार रहा दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा व अधिकतम पारा 37 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की वजह से तापमान में मामूली रूप से कमी दर्ज की जा सकती है। उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआइ 231, फरीदाबाद 234, गाजियाबाद 273, ग्रेटर नोएडा 177, गुरुग्राम 236 व नोएडा का 193 एक्यूआई रहा। 
 

saturday the hottest day of the season recorded in delhi
शनिवार रहा दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन - फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान-37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस 
-सूर्यास्त का समय: 6:32 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:24 बजे
-मौसम साफ रहेगा व दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। हवा की रफ्तार सुस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed