Satta Ka Sangram Live: दिल्ली के दिल में क्या... नजफगढ़ सीट पर किसका पलड़ा भारी: देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Delhi Election 2025 Satta Ka Sangram News Live: विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच मतदाता किस तरफ जा रहे हैं, उनके क्या मुद्दे हैं। ऐसे ही कई सवालों का जवाब जानने के लिए अमर उजाला की टीम गाउंड जीरो पर पहुंची है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ आम आमदी पार्टी ने इस बार पहले से अच्छा प्रदर्शन करने के दावा किया है। वहीं भाजपा-कांग्रेस ने भी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जनता के बीच पहुंचा है।
महरौली पहुंची अमर उजाला की टीम
महरौली में भाजपा और आम आदमी पार्टी में टक्कर देखने को मिल रही है। अमर उजाला की टीम ने यहां मतदाताओं से बात की। यहां से आम आदमी पार्टी ने महेंद्र चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने गजेन्द्र यादव को टिकट दिया है और कांग्रेस से पुष्पा सिंह को टिकट मिला है।
क्या बोले महरौली के मतदाता? यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट
मटियाला विधानसभा क्षेत्र में पहुंची अमर उजाला की टीम से यहां जनता ने अपनी समस्याएं बताई। लोगों कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने सोमेश शौकीन को टिकट दिया है। भाजपा से संदीप सहरावत और कांग्रेस से रघुविंदर शौकीन चुनावी मैदान में हैं।
मटियाला की जनता के दिल में क्या? यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट
नजफगढ़ पहुंची अमर उजाला की टीम
रविवार को अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचा। यहां हमारी टीम ने चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया और यह जानने का प्रयास किया कि यहां की जनता किन मुद्दों को लेकर इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। बता दें कि नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने तरुण यादव को टिकट दिया है, जबकि भाजपा+ से नीलम पहलवान और कांग्रेस ने सुषमा यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।
नजफगढ़ की जनता चुनाव को लेकर क्या सोच रही? यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.