{"_id":"3c325439540f94850bf85e347196aef2","slug":"satta-bazar-hot-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए फरीदाबाद का सट्टा बाजार किसको दे रहा है 'वोट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए फरीदाबाद का सट्टा बाजार किसको दे रहा है 'वोट'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Apr 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 मई को चुनाव के नतीजे कुछ भी आएं। लेकिन मतदान से पहले ही सट्टा बाजार सियासी रंग में रंग गया है। इस समय भाजपा, इनेलो और कांग्रेस पर सट्टा लग रहा है, जबकि बसपा और आम आदमी पार्टी को रेस से बाहर माना जा रहा है।
विज्ञापन
बाजार में कृष्णपाल गुर्जर पर एक रुपया लगाने पर केवल तीस पैसे मिल रहे हैं। वहीं इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद व अवतार भड़ाना के एक रुपया लगाने पर तीन रुपये का रेट मिल रहा है। मतदान के बाद स्थिति में उलटफेर भी हो सकता है।
विज्ञापन
बाजार सूत्राें के मुताबिक मोदी की लहर के कारण कृष्णपाल गुर्जर पर पैसे लगाने वाले अधिक हैं। क्योंकि उन्हे एक लाख रुपये लगाने पर तीस हजार रुपये आते हुए सुरक्षित दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि अन्य दोनों दलाें पर पैसे लगाना रिस्क वाला काम समझा जा रहा है। इन दोनाें प्रत्याशियाें पर एक लाख रुपये लगाने पर तीन लाख रुपये मिलेंगे। लेकिन पंटराें को तीन लाख रुपये मिलने से अधिक एक लाख रुपये डूबने की चिंता सता रही है।
क्या होता है सट्टा बाजार का गणित
सट्टा बाजार का भी अपना अलग ही गणित है। यहां पर जिसकी जीत की संभावना जितनी ज्यादा होगी उतना ही उसकी जीत पर कम मुनाफा मिलेगा। हालांकि यह रेट पल-पल घटता-बढ़ता है।