{"_id":"dd100196dab733383820004567c9baba","slug":"satish-awana-will-contest-from-gautambudhnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्धनगर से सतीश अवाना हो सकते हैं बसपा प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्धनगर से सतीश अवाना हो सकते हैं बसपा प्रत्याशी
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sat, 08 Mar 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने ऐन वक्त पर गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदलने का मन बना लिया है। पार्टी नोएडा से एमएलसी अनिल अवाना के भाई सतीश अवाना को गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है।
वहीं, सांसद सुरेंद्र नागर ने खुद गौतमबुद्धनगर सीट पर प्रत्याशी बदलने के फैसले की पुष्टि की है। ऐसे में चर्चा है कि नागर हाथी की सवारी छोड़ कर अमरोहा या राजस्थान के जयपुर से कमल का फूल खिलाएंगे।
बहुजन समाज पार्टी ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर भले ही सिटिंग प्रत्याशी बदलने का मन बना लिया हो, लेकिन पार्टी ने लोकसभा सीट पर गुर्जर, दलित, मुस्लिम वोट बैंक गठजोड़ पर कोई समझौता नहीं किया है।
विज्ञापन
सूत्रों का दावा है कि बसपा ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर गुर्जर सिटिंग सांसद सुरेंद्र नागर के स्थान पर दूसरे गुर्जर प्रत्याशी सतीश अवाना पर दांव खेलने मन बनाया है।
सतीश अवाना एमएलसी अनिल अवाना के भाई हैं। सतीश ने ने पार्टी हाईकमान से सकारात्मक संकेत मिलने की पुष्टि की है। वहीं, सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि उन्हें किस सीट से टिकट मिलेगा यह तय नहीं है।
उधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सीट बदलने पर सांसद सुरेंद्र नागर हाथी की सवारी छोड़ सकते हैं। चर्चा है कि नागर भाजपा के टिकट पर अमरोहा या राजस्थान से चुनाव लड़ सकते हैं।
बीजेपी के विश्वस्त सूत्राें का दावा है कि बसपा सांसद सुरेंद्र नागर ने तीन दिन पूर्व दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।