फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sapno ka bharat

खास आइडिया देगा मोदी से मिलने का मौका

Tue, 28 Jan 2014 11:46 AM IST
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Jan 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
sapno ka bharat
अगर आप के पास कोई खास आइडिया है तो आपको नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिल सकता है। भाजपा ने स्मृति ईरानी की देखरेख में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत आपको एक खास आइडिया वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। आपका आइडिया निर्णायक मंडल को पसंद आया तो आपको नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा।

मुहिम ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान की शुरुआत दिल्ली से होगी। इसके तहत आपको अपने आइडिया की फोटो या वीडियो www.india272.com/meresapnokabharat पर जाकर अपलोड करना होगा। साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ सहित देश के 100 शहरों में भी 360 स्थानों पर आइडिया एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन


उसके बाद अभियान के निर्णायक अभिनेत्री किरन खेर, अभिनेता परेश रावल, नवजोत सिंह सिद्धू और लेखक चंद्रप्रकाश द्विवेदी बेस्ट आइडिया का चुनाव करेंगे। इन लोगों को नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने आइडिया को शेयर करने का मौका मिलेगा। भाजपा के सत्ता में आने पर इन आइडिया पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे सपनों का भारत अभियान के संयोजक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी ने बताया कि इन अभियान के पीछे भाजपा की सोच है कि युवा जो राजनीति से दूर है, वो कैसा भारत देखना चाहता है।


हम ऐसे रचनात्मक लोगों को मंच देना चाहेंगे जो भ्रष्ट तंत्र और भ्रष्ट व्यवस्था में सुधार के सुझाव दे सकते हैं। यह अभियान भाजपा नेतृत्व और लोगों के बीच प्रत्यक्ष संवाद का माध्यम बनेेगा। हम जानना चाहते हैं कि आम लोग भारत के स्वरूप का कैसा सपना देखते हैं।

बेस्ट आइडिया का चयन निर्णायक मंडल और आनलाइन वोट के आधार पर किया जाएगा। बेस्ट आइडिया देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed