{"_id":"57f0fe5fd3ed1d19ef4fa7d7ee0179f0","slug":"sapno-ka-bharat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास आइडिया देगा मोदी से मिलने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास आइडिया देगा मोदी से मिलने का मौका
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Jan 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप के पास कोई खास आइडिया है तो आपको नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिल सकता है। भाजपा ने स्मृति ईरानी की देखरेख में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान की शुरुआत की है।
इस अभियान के तहत आपको एक खास आइडिया वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। आपका आइडिया निर्णायक मंडल को पसंद आया तो आपको नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा।
मुहिम ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान की शुरुआत दिल्ली से होगी। इसके तहत आपको अपने आइडिया की फोटो या वीडियो www.india272.com/meresapnokabharat पर जाकर अपलोड करना होगा। साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ सहित देश के 100 शहरों में भी 360 स्थानों पर आइडिया एकत्र किए जाएंगे।
उसके बाद अभियान के निर्णायक अभिनेत्री किरन खेर, अभिनेता परेश रावल, नवजोत सिंह सिद्धू और लेखक चंद्रप्रकाश द्विवेदी बेस्ट आइडिया का चुनाव करेंगे। इन लोगों को नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने आइडिया को शेयर करने का मौका मिलेगा। भाजपा के सत्ता में आने पर इन आइडिया पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
मेरे सपनों का भारत अभियान के संयोजक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी ने बताया कि इन अभियान के पीछे भाजपा की सोच है कि युवा जो राजनीति से दूर है, वो कैसा भारत देखना चाहता है।
हम ऐसे रचनात्मक लोगों को मंच देना चाहेंगे जो भ्रष्ट तंत्र और भ्रष्ट व्यवस्था में सुधार के सुझाव दे सकते हैं। यह अभियान भाजपा नेतृत्व और लोगों के बीच प्रत्यक्ष संवाद का माध्यम बनेेगा। हम जानना चाहते हैं कि आम लोग भारत के स्वरूप का कैसा सपना देखते हैं।
बेस्ट आइडिया का चयन निर्णायक मंडल और आनलाइन वोट के आधार पर किया जाएगा। बेस्ट आइडिया देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।