फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sapna Choudhary had joined congress in camp office of Raj Babbar says narendra rathi

नरेंद्र राठी का दावा, सपना ने राज बब्बर के कैंप कार्यालय पर ज्वाइन की थी कांग्रेस

Mon, 25 Mar 2019 04:35 AM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पल्लवी कश्यप Updated Mon, 25 Mar 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary had joined congress in camp office of Raj Babbar says narendra rathi
नरेंद्र राठी - फोटो : ANI

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भले ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने से इंकार कर रही हों, लेकिन पार्टी नेता इसकी पुष्टि कर रहे हैं। सपना चौधरी के साथ-साथ उनकी बहन शिवानी चौधरी ने भी शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के कैंप कार्यालय पर जाकर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साहिबाबाद के रहने वाले और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में सपना ने खुद ज्वाइनिंग फॉर्म भरा था। कांग्रेस की ओर से 23 मार्च को भरा गया सपना चौधरी का सदस्यता फॉर्म भी सार्वजनिक कर दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री व एआईसीसी के सदस्य नरेंद्र राठी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के करीबी भी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सपना चौधरी और उनकी बहन शिवानी चौधरी राज बब्बर के अशोका रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंची थीं। उस समय राज बब्बर कैंप कार्यालय पर मौजूद नहीं थे, लेकिन कांग्रेस के नेता राहुल चौधरी का फोन आया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि सपना चौधरी कैंप कार्यालय पर पहुंचने वाली हैं और उन्हें पार्टी ज्वाइन करनी है।
विज्ञापन







सपना चौधरी ने अपने हाथ से पार्टी का सदस्यता फॉर्म भरा और पांच-पांच रुपये का सदस्यता शुल्क भी जमा कराया। ज्वाइनिंग से जुड़े दस्तावेज अभी भी रिकॉर्ड में मौजूद हैं। नरेंद्र राठी का कहना है कि सपना चौधरी अब कांग्रेस ज्वाइन करने की बात से क्यों इंकार कर रही हैं, उनकी समझ से परे है। मथुरा से लोकसभा टिकट कटने से नाराज होने की चर्चाओं पर नरेंद्र राठी का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि वह टिकट की दावेदार थीं या नहीं, यह हाईकमान का फैसला होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed