फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Santa themed cakes have become a favorite among children and young people bakeries have seen a 40% increase in

Delhi: बच्चों-युवाओं की पसंद बने सांता थीम केक...बेकरी में बढ़ी 40% मांग, कपकेक के लगाए गए अलग से काउंटर

Tue, 23 Dec 2025 05:12 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Dec 2025 05:12 AM IST
सार

क्रिसमस का त्योहार पास आते ही दिल्ली की गलियों, बाजारों और बेकरी की दुकानों में लाल, सफेद और हरे रंग की सजावट, झिलमिलाती लाइटें और मीठी खुशबू माहौल को खुशनुमा बना रही है।

विज्ञापन
Santa themed cakes have become a favorite among children and young people bakeries have seen a 40% increase in
क्रिसमस का त्योहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस का त्योहार पास आते ही दिल्ली की गलियों, बाजारों और बेकरी की दुकानों में लाल, सफेद और हरे रंग की सजावट, झिलमिलाती लाइटें और मीठी खुशबू माहौल को खुशनुमा बना रही है। इस साल क्रिसमस पर पारंपरिक प्लम केक की जगह सांता क्लॉस थीम वाले केक बच्चों और युवाओं की पसंद बन रहे हैं। दिल्ली के लगभग सभी बड़े बाजारों में क्रिसमस को लेकर खास तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन


आरके पुरम, खान मार्केट, कनॉट प्लेस, हौज खास, सदर बाजार, करोल बाग और लाजपत नगर जैसे इलाकों की बेकरी दुकानों पर रंग-बिरंगे केक सजे हुए हैं। इन केकों पर लाल टोपी पहने सांता क्लॉस, सफेद दाढ़ी, मुस्कुराता चेहरा और तोहफों की टोकरी जैसे डिजाइन लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। कई दुकानों के बाहर तो सिर्फ सांता थीम वाले केक और कपकेक की अलग से काउंटर लगाए गए हैं। कीमत की बात करें तो सांता क्लॉस थीम वाले केक सामान्य केक की तुलना में थोड़े महंगे जरूर हैं, लेकिन फिर भी लोगों की खरीदारी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। बेकर्स का कहना है कि अब लोग डिजाइनर और थीम बेस्ड केक खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरके पुरम की एक प्रसिद्ध बेकरी के मालिक ने बताया कि बच्चों के जन्मदिन और स्कूल क्रिसमस पार्टियों के लिए भी सांता थीम वाले केक खूब मंगवाए जा रहे हैं। कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड केक बनवाना चाहते हैं, जिन पर बच्चे का नाम और छोटा सा क्रिसमस संदेश लिखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांता के चेहरे वाला केक ऑर्डर
खान मार्केट में खरीददार प्रेरणा ने बताया कि उनके बच्चे को सांता क्लॉस बहुत पसंद है। इसलिए इस बार उन्होंने घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सांता के चेहरे वाला केक ऑर्डर किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा केक बच्चों के लिए सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि खुशी और उत्साह का कारण भी बन जाता है। वहीं, खरीददार विलियम ने बताया कि इस बार क्रिसमस के लिए वह कस्टमाइज्ड केक ऑर्डर कर रहे हैं।


कपकेक, कुकीज, खूब बिक रहे
बाजारों में सिर्फ केक ही नहीं, बल्कि सांता क्लॉस थीम वाले कपकेक, कुकीज, चॉकलेट और जिंजरब्रेड भी खूब बिक रहे हैं। कई बेकरी दुकानों ने इस मौके पर खास ऑफर और कॉम्बो पैक भी शुरू किए हैं। हौज खास और सदर बाजार में क्रिसमस की सजावट भी लोगों का ध्यान खींच रही है। कई जगहों पर बच्चों के लिए छोटे सांता मास्क और टोपी मुफ्त में दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed