फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjeev Chaturvedi, former AIIMS CVO shock decision to CIC ban

एम्स के पूर्व सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को झटका, सीआईसी के फैसले पर लगी रोक

Thu, 09 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Chaturvedi, former AIIMS CVO shock decision to CIC ban
संजीव चतुर्वेदी

हाईकोर्ट से एम्स के पूर्व सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को झटका लगा है। अदालत ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआइसी) के आदेश पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


सीआईसी ने विगत 21 अप्रैल को आईबी व मंत्रालय को निर्देश दिया था कि वह चतुर्वेदी को अपनी रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराए। साथ ही इस मुद्दे पर अदालत ने चतुर्वेदी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने चतुर्वेदी को स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों न सीआइसी के फैसले को रद्द कर दिया जाए। चतुर्वेदी को 9 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आईबी की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने अदालत को बताया कि सतर्कता व सुरक्षा संगठन आरटीआई एक्ट से बाहर हैं।

कोर्ट ने नोटिस जारी कर 9 अगस्त तक जवाब मांगा

Sanjeev Chaturvedi, former AIIMS CVO shock decision to CIC ban
कोर्ट - फोटो : file photo

वह आरटीआई एक्ट की धारा 24 (1) के तहत इस प्रकार की कोई भी जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है। सीआईसी का ऑर्डर त्रुटिपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि आईबी की रिपोर्ट पहले ही चतुर्वेदी द्वारा केंद्रीय प्रशासनिक पंचाट (कैट) में दायर एक मुकदमे में दिखाई जा चुकी है। यह प्रति चतुर्वेदी को नहीं दी जा सकती। ऐसे में इस आदेश को रद्द किया जाए।

गौरतलब है कि चतुर्वेदी ने अपने मूल हरियाणा कैडर को बदलकर उत्तराखंड कैडर करने का आग्रह किया था। वहीं उन्होंने हरियाणा सरकार पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था।

इसी दौरान उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में आरटीआई के जरिये उनके मुद्दे पर आईबी द्वारा उन्हें सौंपी रिपोर्ट की प्रति देने की मांग की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed