फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh submitted written complaint to ACB in horse trading case

Delhi Election :  खरीद-फरोख्त मामले में संजय सिंह की ACB को लिखित शिकायत, भाजपा को बताया 'ऑपरेशन लोटस' पार्टी

Sat, 08 Feb 2025 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 03:24 AM IST
सार

आप का आरोप है कि पार्टी के उम्मीदवार मुकेश अहलावत को भाजपा में शामिल करने के लिए 15 करोड़ और मंत्री पद लेने का ऑफर दिया गया था। आप के 16 से अधिक विधायकों और उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
Sanjay Singh submitted written complaint to ACB in horse trading case
संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मतगणना से एक दिन पहले राजनीतिक दलों के बीच प्रत्याशियों के खरीद-फरोख्त को लेकर राजनीति गरमा गई है। आप का आरोप है कि पार्टी के उम्मीदवार मुकेश अहलावत को भाजपा में शामिल करने के लिए 15 करोड़ और मंत्री पद लेने का ऑफर दिया गया था। आप के 16 से अधिक विधायकों और उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को इसकी शिकायत लेकर आप सांसद संजय सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पहुंचे। उन्होंने एसीबी को लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त करने वाली और तोड़फोड़ करनी वाली पार्टी है। भाजपा खुलेआम ऑपरेशन लोटस चलाने वाली पार्टी है। 
विज्ञापन


भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश की सरकार गिराई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आप के आरोपों के बाद घबराकर एलजी के पास पहुंच गए। दिल्ली में खरीद फरोख्त करने का काम किया जा रहा है। 15-15 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, केजरीवाल के आवास पहुंचे पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने बताया कि एसीबी के अधिकारी बिना किसी नोटिस के खाली हाथ आए थे। उनके पास कोई पेपर या नोटिस    नहीं था, यहां तक कि कोई मोहर भी नहीं थी। मोहर उन्होंने बाद में मंगवाई। नोटिस बाहर से तैयार होकर आए थे। 


वहीं, केजरीवाल के वकील ऋषिकेश कुमार ने एसीबी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीम बिना आधिकारिक दस्तावेज के आवास पर पहुंची थी। जांच एजेंसियों को मजाक में बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed