संजय सिंह बोले सांसदों की बातचीत हो रही रिकार्ड, करेंगे शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर से सांसद भगवंत मान के कथित ऑडियो टेप सार्वजनिक होने से आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में मान पार्टी से निलंबित आप सांसद धर्मवीर गांधी से फोन पर बातचीत में शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाते हैं कि पंजाब में बाहर के नेताओं को थोपा जा रहा है।
दूसरी तरफ पार्टी ने टेप लीक कांड को साजिश करार दिया है। ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद पार्टी सक्रिय हुई। सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व ने भगवंत मान को तलब किया है।
करीब दो घंटे के बातचीत में मान से आप ने ऑडियो पर सफाई मांगी। हालांकि, पार्टी का कहना है कि मान का पहले से ही डूसू चुनाव में छात्रों से मुलाकात का कार्यक्रम था।
पार्टी इस बातचीत को ज्यादा महत्व नहीं दे रही है
इसी सिलसिले में वह पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। इस बारे में वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह का कहना है कि पार्टी इस बातचीत को ज्यादा महत्व नहीं दे रही है। अमूमन सामान्य बातचीत में कई तरह की बातें होती हैं। फिर ऑडियो करीब छह महीने पुराना है।
इस पर बतंगड़ बनाने की जरूरत नहीं है। भगवंत मान पार्टी के समर्पित नेता हैं। रात-दिन रैली कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व को स्वीकार भी करते हैं। संजय सिंह ने आशंका जाहिर की कि कोई एजेंसी सांसदों की निजी संवाद को रिकॉर्ड कर रही है।
इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की जाएगी। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि गुजरात के बारे में भी यही आरोप सुनने को मिलते थे कि वहां कॉल रिकॉर्ड होते थे। अगर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं तो यह लोकतंत्र लिए घातक है।