फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh read CM message from Tihar jail said my name is Arvind Kejriwal and I am not a terrorist

तिहाड़ से सीएम का संदेश: 'मेरा नाम अरविंद केजरीवाल... मैं आतंकवादी नहीं हूं', सांसद संजय सिंह ने पढ़ी चिट्ठी

Tue, 16 Apr 2024 12:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 12:11 PM IST
सार

शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से एक और संदेश भेजा है। इस बार उनका संदेश आप सांसद संजय सिंह ने सुनाकर बताया। 

विज्ञापन
Sanjay Singh read CM message from Tihar jail said my name is Arvind Kejriwal and I am not a terrorist
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/@AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री का संदेश जनता के लिए पढ़ा। उन्होंने संदेश में पढ़ा कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवाद नहीं हूं।

विज्ञापन

संजय सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ही देश के एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा और नरेंद्र मोदी नफरत से भरे हैं, तभी केजरीवाल से उनके परिवार और पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात शीशे की दीवार खड़ी करा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल न टूटेंगे और न झुकेंगे
आगे कहा कि नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित कर उनको और आप के नेताओं को अपमानित व मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल को जितना तोड़ने की कोशिश करेंगे, वो और मजबूत होकर उनसे लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक आप के लिए कष्ट देने और मोदी और भाजपा के लिए शर्म करने की बात है। मोदी के इस तानाशाही कार्य की आप निंदा करती है, इससे अरविंद केजरीवाल न टूटेंगे और न झुकेंगे। 

 गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा हुआ संदेश पढ़ते हुए संजय सिंह ने कहा कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। प्रधानमंत्री और उनकी 10 साल की सरकार ने देश के लिए कुछ नहीं किया।

आगे कहा कि आजादी के बाद देश के सबसे बड़े घोटाले इलेक्टोरल बॉन्ड, जिसके ज़रिए भाजपा को रिश्वत दी गई। उसके पक्ष में देश के प्रधानमंत्री खड़े हैं, उसका बचाव कर रहे हैं। ये महाघोटाला है। फिर भी प्रधानमंत्री बेशर्मी से इसके पक्ष में खड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना और मणिपुर की समस्या समेत देश के मुद्दों पर कुछ नहीं बोला है। केंद्र सरकार का अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत, दुर्भावना और तानाशाही का रवैया है।

संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन से पूछा कि आपने दिल्ली और पंजाब के चुने हुए मुख्यमंत्रियों की मुलाकात आतंकवादियों की तरह कराई। क्या जेल प्रशासन बता सकता है कि आज से पहले किस मुख्यमंत्री की इस तरह मुलाकात कराई गई। आप आज मुझे एक नाम बता दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed