फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh not getting bail, which leads the troubles of AAP Lok Sabha election preparations

Sanjay Singh: संजय सिंह की मुश्किलें कम होने के आसार नहीं, AAP की लोकसभा तैयारियों को लगेगा बड़ा झटका

Fri, 27 Oct 2023 06:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Oct 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Sanjay Singh: संजय सिंह को जमानत न मिलने से केवल उनकी ही मुश्किलें नहीं बढ़ी हैं, बल्कि इससे आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी असर पड़ रहा है...
loader
Sanjay Singh not getting bail, which leads the troubles of AAP Lok Sabha election preparations
Sanjay Singh - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर संजय सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया है। उनके मामले पर 10 नवंबर को फिर सुनवाई होगी। संजय सिंह के मामले की सुनवाई के पूर्व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर जमकर नारेबाजी की और भाजपा पर राजनीतिक बदले के लिए संजय सिंह पर कार्रवाई किये जाने का आरोप लगाया। लेकिन उनकी इन कोशिशों का कोई असर नहीं हुआ और एक बार फिर उनको जमानत नहीं मिल सकी। इसके पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी संजय सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

संजय सिंह को जमानत न मिलने से केवल उनकी ही मुश्किलें नहीं बढ़ी हैं, बल्कि इससे आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी असर पड़ रहा है। संजय सिंह मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद वे अरविंद केजरीवाल के सबसे खास सहयोगी बनकर उभरे थे। वे न केवल केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी की ओर से सभी महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा ले रहे थे, बल्कि इंडिया गठबंधन में अन्य सहयोगी दलों से तालमेल बैठाने में भी भूमिका निभा रहे थे। लेकिन संजय सिंह के लगातार जेल में रहने से आम आदमी पार्टी की इन तैयारियों को झटका लगा है।

पीएम मोदी पर हमला

पिछली सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने अदालत के सामने आरोप लगाया था कि उन्हें राजनीतिक कारणों से परेशान किया जा रहा है। अदालत ने उनकी इस टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि वे अदालत में राजनीतिक बयानबाजी न करें। अन्यथा अगली बार से उन्हें ऑनलाइन माध्यम से ही पेश होने के लिए कहा जायेगा। लेकिन आज जब संजय सिंह अदालत में पेशी के लिए आये, उन्होंने एक बार फिर राजनीतिक हमला किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं की जांच हो जाये, तो उन्हें आजीवन जेल में रहना पड़ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed