फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh LS condidate of AAP in Raebareli!

AAP के संजय सिंह देगें सोनिया को टक्कर!

Fri, 27 Dec 2013 10:46 AM IST
संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Dec 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh LS condidate of AAP in Raebareli!
कांग्रेस को रायबरेली और अमेठी में घेरने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उम्मीदवारी का आवेदन शुरू करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसका इरादा भी जता दिया। कुमार विश्वास ने जहां अमेठी से आवेदन की बात कबूल की।

सूत्रों का मानना है कि संजय सिंह रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। खास बात यह कि दोनों सीटों पर सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी शुक्रवार से ‘झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ’ यात्रा शुरू करने जा रही है।

देश को वैकल्पिक राजनीति देने के दावे के साथ सियासी मैदान में उतरी पार्टी का शुरुआत से ही रुख रहा है कि दिग्गजों को उनके चुनाव क्षेत्र में ही घेरा जाए।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में पार्टी की यह रणनीति कारगर रही है। अरविंद केजरीवाल ने तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करारी शिकस्त दी। पार्टी इसी रणनीति के साथ लोक सभा चुनाव में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में मिली जीत के बाद जंतर मंतर पर पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कुमार विश्वास को राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान हो चुका है।

सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी को रायबरेली में घेरने के लिए पार्टी संजय सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी में है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि संजय सिंह मूलत: रायबरेली के पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।

संजय ने यहां लंबे समय तक समाजसेवी के तौर पर भी काम किया है। संजय को इसका फायदा चुनावी समर में मिल सकता है।

अमेठी से झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ यात्रा
गांधी परिवार का गढ़ रहे अमेठी व रायबरेली में सियासी जमीन मजबूत करने के लिए पार्टी ‘झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ’ यात्रा शुरू कर रही है। संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार से अमेठी के साथ नजदीकी इलाकों के पार्टी के कार्यकर्ता अमेठी में इकट्ठा होंगे। यह यात्रा अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ समेत आसपास के सभी जिलों में गुजरेगी।


अमेठी से करूंगा आवेदन: कुमार विश्वास
लोक सभा चुनाव के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमेठी से मैं उम्मीदवारी करने जा रहा हूं। तयशुदा प्रक्रिया के तहत अगर पार्टी हमें अमेठी से टिकट देती है तो वहां से चुनाव लड़ना तय है।
कुमार विश्वास, नेता, आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed