{"_id":"6a9acf3834afc2f0440537a7","slug":"sanjay-outraged-over-the-assault-on-journalists-says-he-will-wait-until-sunday-otherwise-he-will-move-the-high-court-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153447-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पत्रकारों की पिटाई पर भड़के संजय, बोले-रविवार तक इंतजार, नहीं तो जाएंगे हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पत्रकारों की पिटाई पर भड़के संजय, बोले-रविवार तक इंतजार, नहीं तो जाएंगे हाईकोर्ट
विज्ञापन
संजय शर्मा ने कहा-शाहीन-नफीसा को पुलिस ने अपराधियों की तरह पीटा, सीसीटीवी फुटेज मांगी
जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के निलंबन, गिरफ्तारी की मांग, राष्ट्रपति व पुलिस आयुक्त को भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेस क्लब में शुक्रवार को एक मीडिया हाउस ने दिल्ली पुलिस पर अपने दो पत्रकारों शाहीन और नफीसा से कथित मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों पत्रकारों को पुलिस ने अपराधियों की तरह पीटा। यदि रविवार तक न्याय नहीं मिला तो वह सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने घटना से जुड़े पुलिस के कमरों और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की। संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि शाहीन और नफीसा स्कूटी से जा रही थीं। पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट का हवाला देकर उनके साथ मारपीट की गई। शर्मा ने आरोप लगाया कि दोनों को उनकी धार्मिक पहचान के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त और राष्ट्रपति को भेजने की बात कही। शर्मा ने कहा कि उनकी मांग है कि घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कमरों में दोनों पत्रकारों को ले जाया गया, वहां की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी सामने आनी चाहिए, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।
शाहीन बोलीं- शरीर टूटा, हौसला नहीं : मौके पर शाहीन और नफीसा भी मौजूद रहीं। शाहीन ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं, वे उनके साथ गलत के खिलाफ लड़ती रहेंगी। पुलिस की पिटाई से उनका शरीर टूटा है, लेकिन हौसला नहीं।