{"_id":"6a3942b6fe83f6aff606ac9b","slug":"sanitation-workers-returned-to-duty-following-assurances-from-the-senior-deputy-mayor-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-92257-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीनियर डिप्टी मेयर के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीनियर डिप्टी मेयर के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरा न होने से चल रही नाराजगी के बाद मंगलवार से दोबारा काम शुरू करने पर सहमत हो गए। कर्मचारियों ने यह फैसला सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव से हुई बातचीत के बाद लिया।
सोमवार को रोड सफाई करने वाले कर्मचारियों का एक दल अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा था। यहां सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सभी वेतन संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
प्रवीन यादव ने कहा कि सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अगले महीने से हर माह की 10 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान किया जाएगा और पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी नियमित रूप से दिया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और भविष्य में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
यूनियन पदाधिकारी गौरव टांक ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।