फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sandeep dixit wrote blog and admits his dissatisfaction with congress

कांग्रेस से नाराज हुए शीला दीक्षित के बेटे संदीप, ब्लॉग लिखकर निकाली भड़ास

Tue, 26 Jul 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
sandeep dixit wrote blog and admits his dissatisfaction with congress
संदीप दीक्ष‌ित

अगले साल होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस शीला दीक्षित को सीएम कैंडिडेट बनाकर बड़ा दांव चल रही हैं वहीं उनके बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पार्टी में अपने को अलग-थलग पा रहे हैं।

विज्ञापन


संदीप अपने इस दुख को एक ब्लॉग लिखकर व्यक्त किया है और कांग्रेस को लेकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने इस ब्लॉग में खासतौर से दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


संदीप दीक्षित ने अपने ब्लॉग ‌में लिखा है कि उनके सामने फिलहाल तीन रास्ते हैं, कांग्रेस जिसपर वह यकीन करते हैं, बीजेपी और आप। उन्होंने आगे लिखा है कि, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के बारे में मुझे बताया गया है कि बागी स्वभाव की वजह से मुझे पसंद नहीं किया जाता?'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अपने ब्लॉग में यह संकेत दिया है कि वो कांग्रेस के अलावा अन्य विकल्प ढूंढ रहे हैं लेकिन एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में वो बोले कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।

अजय माकन से जताई नाराजगी

sandeep dixit wrote blog and admits his dissatisfaction with congress
सोनिया गांधी के साथ शीला दीक्षित - फोटो : PTI

संदीप ने अपने ब्लॉग में अजय माकन से विशेषरूप से नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा है, ‘जहां तक दिल्ली यूनिट की बात है तो मैं ऐसे नेतृत्व को स्वीकर नहीं कर सकता जिसका पूरा जोर शीला दीक्षित के नेतृत्व में चलाई गई सरकार को खारिज करने में लगा हो।'

दीक्षित ने लिखा है कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई को एक ऐसा शख्स का लीड कर रहा है जो सीधे-सीधे लगातार शीला दीक्षित पर निशाना साध रहा है। संदीप ने अजय माकन पर कैग के कॉमवेल्थ रिपोर्ट के गलत तथ्यों को मीडिया तक पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

संदीप दीक्षित ने ब्लॉग में उनके सामने मौजूद दो विकप्लों की भी चर्चा की है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि, आप नेताओं की नैतिक और आर्थिक ईमानदारी बिखर चुकी है। आप नेतृत्व भी सत्ता की भूखी और जोड़-तोड़ में बिल्कुल दूसरी पार्टियों की तरह ही लग रही है।

दीक्षित का दावा है कि इन सबके ऊपर आप गुड गर्वनेंस देने में पूरी तरह नाकाम रही है। बीजेपी के बारे में उन्होंने लिखा है उनके विचार बीजेपी और संघ से पूरी तरह से अलग हैं।

विकल्प के बारे में वह लिखते हैं, 'अब मैं ऐसे मवेशी की तरह घास की तलाश करूंगा जहां मुझे सम्मान मिले, मेरा आत्म सम्मान बरकरार रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed