फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandeep Dixit speaks out against vadra.

दिग्गज कांग्रेसी ने किया वाड्रा का खुला विरोध

Mon, 03 Nov 2014 05:25 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Dixit speaks out against vadra.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर के साथ बदसलूकी के बाद भले कांग्रेस उनके बचाव में उतर गई हो, पर भीतर ही भीतर उनके विरोध में सुर उठने लगे हैं। इसी बीच सोनिया गांधी ने वाड्रा से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी ली है।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वाड्रा के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। भले खुले तौर पर लोग अपनी बात न कह रहे हो पर पार्टी के भीतर वाड्रा के व्यवहार को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच एक दिग्गज कांग्रेसी नेता ने सामने आकर वाड्रा के व्यवहार को गलत ठहराया है।
विज्ञापन


उधर, विपक्षी दल ने भी वाड्रा पर हमले तेज कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अगर वाड्रा के खिलाफ कोई शिकायत आती है, तो उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। वहीं बॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने वाड्रा के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ शिकायत करने का मन भी बना लिया है। साथ ही सोमवार को हरियाणा विधानसभा में भी वाड्रा लैंड डील मामले पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने जताया विरोध

Sandeep Dixit speaks out against vadra.

मी‌डिया से बदसलूकी मामले में दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे व पूर्व सांसद संदीप ‌दीक्षित ने रॉबर्ट वाड्रा का खुला विरोध किया है। संदीप दीक्षित ने वाड्रा के व्यवहार को 'असहज करने वाला व्यवहार' बताते हुए खेद जताया है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप ‌दीक्षित ने कहा है‌ कि एक सामान्य नागरिक के तौर पर भी यह व्यवहार जायज नहीं है।

हालांकि संदीप दीक्षित के अलावा किसी अन्य कांग्रेस नेता ने विरोध दर्ज नहीं कराया। उधर, पार्टी प्रवक्ता सुरजेवाला का कहना है कि भाजपा भी मीडिया के साथ ऐसे सलूक करती रही है। यह मामला कोई नया नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भी एक बार गुजरात दंगों पर सवाल पूछे जाने पर माइक फेंक कर चले गए थे। गौरतलब है कि शनिवार देर शाम एक जिम कार्यक्रम ने हरियाणा लैंड डील पर सवाल पूछे जाने पर भड़के वाड्रा ने एएनआई की माइक फेंकते हुए रिपोर्टर के सा‌थ बदसलूकी की थी।
साभार- इंडियन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed