फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandeep Dixit imputes PM Manmohan Singh for beating election

'मनमोहन सिंह की चुप्पी ने हराया चुनाव'

Fri, 16 May 2014 09:56 PM IST
Updated Fri, 16 May 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Dixit imputes PM Manmohan Singh for beating election

पार्टी की बुरी पराजय के बाद कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने यूपीए सरकार और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे को जेल भेजने का तत्कालीन केंद्र सरकार का फैसला गलत था। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले करीब तीन साल से केंद्र सरकार पर एक केबाद आरोप लग रहे थे।

विज्ञापन


सारे आरोप गलत थे, फिर भी न तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और न ही किसी वरिष्ठ मंत्री ने सरकार का जोरदार बचाव किया। प्रधानमंत्री को अपना मौन तोड़ना चाहिए था।
विज्ञापन


दीक्षित ने माना कि बाबा रामदेव व अन्ना हजारे के आंदोलन से निपटने में केंद्र सरकार नाकाम रही। पता नहीं किस सोच से बाबा रामदेव को रामलीला मैदान से खदेड़ा गया और अन्ना हजारे को जेल डाला गया। कांग्रेस को इससे नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आप’ ने मानी रणनीतिक चूक

Sandeep Dixit imputes PM Manmohan Singh for beating election

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने दिल्ली की हार के बाद माना कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीतिक चूक हुई। यादव चुनाव नतीजे आने केबाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से इस्तीफा देने में जल्दबाजी की गई।

फिर आम लोगों को इसका मैसेज देने में भी पार्टी नाकाम रही। ‘आप’ नेता ने माना कि एक भी उम्मीदवार न जीतने से दिल्ली ने हमें निराश किया। फिर भी पार्टी सभी सीटों पर दूसरे स्थान पर रही और विधान सभा चुनावों की तुलना में करीब चार फीसदी मतों का भी इजाफा हुआ।

इसके अलावा पार्टी ने पंजाब में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरान योगेंद्र यादव ने भाजपा को उसकी जीत पर बधाई दी और भ्रष्टाचार पर रोक और सुशासन के मुद्दे पर आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed