फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandalwood worth 30 crore rupees ready for export to Singapore found in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में 30 करोड़ की चंदन की लकड़ी बरामद, नहीं मिले कागजात, सिंगापुर भेजने की थी तैयारी

Tue, 09 Jul 2019 12:48 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नॉएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नॉएडा Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 09 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Sandalwood worth 30 crore rupees ready for export to Singapore found in Greater Noida
बरामद चंदन की लकड़ी - फोटो : Amar Ujala

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित रेलवे कंटेनर डिपो के निजी यार्ड में रखे एक कंटेनर से 30 करोड़ रुपये के मूल्य की चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को दादरी स्थित रेलवे कंटेनर डिपो के अंदर निजी यार्ड में रखे एक कंटेनर के कागजात नहीं होने पर उसको कस्टम विभाग के अधिकारियों ने खुलवाया, जिसके अंदर से चंदन की लकड़ी बरामद हुई। 

विज्ञापन


यार्ड में मौजूद कंपनी के किसी भी प्रतिनिधि के पास कागजात नहीं मिले। कंटेनर में 25 टन चंदन की लकड़ी थी। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

सिंगापुर भेजने की थी तैयारी

जिस कंपनी का कंटेनर है, उस कंपनी के तीन कंटेनर पिछले सप्ताह दुबई व मलयेशिया भेजे जा चुके हैं। उन कंटेनरों की लोकेशन का पता लगाकर रोकने की कार्रवाई की जा रही है। कंटेनर में चंदन की लकड़ी बरामद होने के बाद भी कस्टम विभाग के अधिकारी इस पर कुछ बोल नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यार्ड के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने चंदन की लड़की के बरामद होने की सूचना फैला दी। इसका फोटो भी वायरल कर दिया। एक कस्टम अधिकारी का कहना है कि कंटेनर से कुछ लकड़ी बरामद होने की सूचना मिली है। विभागीय जांच की जा रही है। संबंधित कंपनी के दस्तावेज और माल की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed