फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanchi loved to visit in car and watching cartoon

सांची को कार में घूमना और कार्टून देखना था पसंद, झांकने के शौक ने ली जान

Wed, 17 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sanchi loved to visit in car and watching cartoon
चाइनीज मांझे ने ली जान - फोटो : अमर उजाला

साढ़े चार साल की सांची को कार में घूमने टीवी पर कार्टून और मूवी देखना बेहद पसंद था। कार में घूमने के दौरान जिद कर वह सनरूफ(छत) से गर्दन बाहर निकालकर देखती थी। 

विज्ञापन


ऐसा करना उसे बहुत अच्छा लगता था। सांची का यही शौक उसके लिए जानलेवा साबित हुआ और वह हादसे का शिकार हो गई।

घटना के बाद से सांची की मां नेहा और पिता आलोक का रोते-रोते बुरा हाल है। सांची के परिजनों ने बताया कि दीपाली चौक स्थित दीपाली एन्क्लेव में आलोक अपने पिता और चाचा के साथ रहता है। 

विज्ञापन

काफी समय से कर रही थी मूवी देखने की जिद

Sanchi loved to visit in car and watching cartoon
चाइनीज मांझे ने ली जान - फोटो : अमर उजाला

इसी साल परिवार ने सांची का दाखिला नर्सरी कक्षा में करवाया था। पिछले काफी समय से सांची माता-पिता से मूवी देखने की जिद कर रही थी।

15 दिन पहले पिता ने प्रशांत विहार स्थित मल्टीप्लेक्स में टिकट बुक करा दिए थे। सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद परिवार मूवी देखने गया था। वहां से वापस लौटते समय सांची हादसे का शिकार हो गई।

आलोक ने बताया कि जब सांची की गर्दन मांझे में उलझी थी तो वह दर्द से छटपटा रही थी। नेहा और आलोक ने सोचा कि वह बाहर के नजारे देखकर खुशी से कूद रही है। लेकिन जब खून से लथपथ वह नीचे मां की गोद में गिरी तो उन्हें हकीकत का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed