{"_id":"a90784bc2b3645d49ae11e297bc47ce4","slug":"same-grp-emergency-helpline-number-for-all-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी की एक ही होगी इमरजेंसी हेल्पलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी की एक ही होगी इमरजेंसी हेल्पलाइन
भोला पाण्डेय, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों से देश के विभिन्न हिस्सों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। रेल यात्री जरूरत पड़ने पर अब एक ही इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की मदद ले सकेंगे। राजकीय रेलवे पुलिस ने ‘1512’ इमरजेंसी नंबर का चयन किया है। प्रदेश में इस एक्टिवेशन का काम चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर प्रदेश के सभी 21 जिलों में इस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशभर के सभी प्रदेशों में जीआरपी का एक ही ‘1512’इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर का चयन किया है। इस नंबर पर फोन कर यात्री जीआरपी की मदद ले सकेंगे। दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों में इस नंबर की सेवा शुरू कर दी गई है। यह नंबर भी पुलिस के 100 नंबर की तरह ही काम करेगा।
विज्ञापन
यानि अब यात्री को एक कोने से दूसरे कोने में जाने के दौरान होने वाली मुसीबत से बचने के लिए एक ही नंबर डायल कर पुलिस की मदद ली जा सकेगी। हरियाणा के कई जिलों में इस सेवा की शुरुआत की जा चुकी है। जिन जिलों में असुविधा हो रही है, वहां के मोबाइल सर्विस प्रोवाइडरों से बातचीत की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
सीधे डॉयल किया जा सकता है नंबर
-जीआरपी अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि फरीदाबाद व गुड़गांव को छोड़कर अन्य जिलों के यात्री बगैर किसी कोड के सीधे ‘1512’ को डायल कर जीआरपी की मदद ले सकेंगे। यह सुविधा किसी भी मोबाइल फोन के जरिए ली जा सकती है। सभी जिलों में सर्विस देने वाली निजी मोबाइल कंपनियों से संबंध में बात हो चुकी है और वह सेवा उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।
फरीदाबाद व गुड़गांव के लिए अंबाला का लगेगा कोड
-जीआरपी अधिकारी का कहना है कि फरीदाबाद और गुड़गांव एनसीआर में आता है। ऐसे में इन जिलों में सीधे नंबर डायल करने पर दिल्ली जीआरपी को मिलेगा। वहां से मैसेज संबंधित जिले को भेजा जाएगा। इससे बचने के लिए उक्त जिलों में सफर करने वाले यात्री अंबाला का कोड नंबर 0171 को लगाकर 1512 डायल करके इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। उनका कहना है कि पूरे देश में एक इमरजेंसी नंबर होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और तत्काल जीआरपी की मदद ली जा सकेगी।