फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sambit patra says shaheen bagh is insult bagh tauheen bagh protesting against CAA

शाहीन बाग नहीं तौहीन बाग है, यहां से हो रही भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश: भाजपा

Sat, 25 Jan 2020 01:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Jan 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
sambit patra says shaheen bagh is insult bagh tauheen bagh protesting against CAA
संबित पात्रा - फोटो : BJP Twitter
दिल्ली चुनाव से पहले शाहीन बाग पूरे प्रचार अभियान के केंद्र में आ गया है। इसी को लेकर आज भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर यह कहा कि शाहीन बाग तौहीन बाग है और यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


संबित पात्रा ने ये भी पूछा कि सिसोदिया ने क्यों कहा कि वो शाहीन बाग की महिलाओं के साथ हैं। केजरीवाल जी जवाब दो, राहुल जी जवाब दो आप क्यों देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ हो।
विज्ञापन


संबित ने आगे कहा कि शाहीन बाग दिशाहीन बाग है। बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि इस वीडियो से शाहीन बाग की सच्चाई सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो में कई तरह की देशविरोधी बातें सुनने में आ रही हैं। पात्रा ने बताया कि यह शरजील इमाम का वीडियो है। अब खबर है कि शरजील इमाम पर देशद्रोह का मामला दर्ज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रा ने ये भी आरोप लगाया है कि असम को देश से अलग करने की बात इस वीडियो में हो रही है।

आयोग की सख्ती के बाद भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा पर केस दर्ज

मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के 8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा व पाकिस्तान के मैच से जुड़े बयान पर आयोग सख्त हो गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को मॉडल टाउन थाने में कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

इससे पहले आयोग ने नोटिस जारी कर भाजपा नेता कपिल मिश्रा से जवाब मांगा था। साथ ही ट्विटर से कपिल मिश्रा के ट्वीट हटाने को भी कहा है। उधर, अपना ट्वीट हटाने से इंकार करते हुए कपिल मिश्रा ने पूरे मामले में अपना जवाब भी चुनाव आयोग को दे दिया है।

शुक्रवार को दिन भर कपिल मिश्रा के बयान पर सियासत गरमाई रही। कपिल मिश्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया था कि आठ फरवरी यानी मतदान के दिन दिल्ली में भारत व पाकिस्तान का मैच होगा।

वहीं, मीडिया में बयान देते हुए कपिल ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे शाहीन बाग समेत कई इलाकों को ‘मिनी पाकिस्तान’ बना रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को दो बजे तक पूरे मामले में जवाब देने का नोटिस जारी किया।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट हटाने के किसी आदेश की जानकारी से होने से इंकार करते हुए कहा कि वह सच बोलने से डरते नहीं हैं। उन्होंने सत्य पर अडिग रहने की बात कही। साथ ही एक बार फिर ट्वीट कर कांग्रेस व आप पर दिल्ली वालों को हिंदू व मुसलमान में बांटने का आरोप लगाया।

दूसरी तरफ चुनाव आयोग को दिए जवाब में मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से शाहीन बाग में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, उससे पाकिस्तानी हमारे देश में कुछ भी घटनाएं करवा सकते हैं। हमें इससे बचना चाहिए। उन्होंने शाहीन बाग के लोगों से लंबे समय से बंद रास्ते को खोलने के लिए भी अपील का जिक्र भी अपने जवाब में किया है।
 
जवाब में कपिल मिश्रा ने दलील दी कि न तो शाहीन बाग के लोग उनके वोटर हैं और न ही शाहीन बाग से चुुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए अपने ट्वीट पर पूरी तरह से अडिग हूं। कपिल ने कहा कि शाहीन बाग में आतंकी आंदोलन चलाए जा रहे हैं। कपिल मिश्रा का कहना था कि उनका ट्वीट आप नेता मनीष सिसोदिया के बयान के बाद आया था। यह उनकी अपनी निजी राय है।

आप के नेताओं ने कहा- जीतेगा तो हिंदुस्तान ही 
वहीं इस पूरे मामले में आप सांसद और दिल्ली के चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने कपिल मिश्रा के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि जीतेगा तो हिंदुस्तान ही। इसी तरह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 11 फरवरी को हिंदुस्तान ही जीतेगा। 

यह था मामला
कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में 8 फरवरी को सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। दरअसल दिल्ली के चुनाव में हिंदुस्तान और पाकिस्तान का सोशल मीडिया वॉर तब शुरू हुआ जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बयान में कहा कि वह शाहीन बाग के लोगों के साथ खड़े है। उसके बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आप और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि दोनों पार्टियों ने मिलकर शाहीन बाग जैसे पाकिस्तान खड़े किए है। उन्होंने लिखा जब देशद्रोही ऐसे पाकिस्तान खड़े करेगा तो 8 फरवरी को हिंदुस्तान भी खड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed