फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   samaypur badli case father left his kids because of poor

दर्द और भूख से तड़प रहे बच्चों को देख नहीं पाया इसलिए मरने के लिए छोड़ गया पिता

Sun, 28 Aug 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
samaypur badli case father left his kids because of poor
- फोटो : अमर उजाला

बेटियों को कमरे में बंद कर बेटे की हत्या करने वाला बबलू गुप्ता उर्फ बंटी ने पूछताछ में बताया कि बीमारी की वजह से उसके बेटे की हालत काफी खराब हो चुकी थी। पूरे शरीर में घाव होने से वह दर्द से कराहता था। साथ ही खाने का कोई सामान नहीं होने से बच्चे भूख से भी तड़प रहे थे।

विज्ञापन


यह सब उससे देखा नहीं गया और उसने अपने बेटे की हत्या करने का मन बना लिया। वह घर से बेटे को दवा दिलाने की बात कहकर ले गया। मुनक नहर के पास पहुंचने के बाद उसने गोद में लिए बेटे को नहर में फेंक दिया। 
विज्ञापन


रक्षा बंधन के दिन किसी पड़ोसी ने बबलू को मिठाई दी थी। अपने बेटे को लेकर घर से निकलने से पहले उसने बेटियों को मिठाई दी। साथ ही उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत देकर दरवाजे की कुंडी लगाकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार शराब पीने का आदी बबलू के पास रुपये नहीं होने की वजह से वह अपने बच्चों को खाना नहीं खिला पाता था। 

बच्चियों के रहने व पढ़ने का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी

samaypur badli case father left his kids because of poor

दिल्ली सरकार ने समयपुर बादली में पांच दिन तक कमरे में बंद रही दोनों बच्चियों के रहने और पढ़ने का खर्च उठाने का ऐलान किया है। समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार शनिवार दोपहर बच्चियों का हाल जानने पहुंचे थे।

जहां उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को हर पल की खबर सीधे उन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि बच्चियों की गहन देखभाल करने की जरूरत है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल प्रशासन को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का भी निर्देश दिए।

सोमवार को बच्चियों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। जहां पर उनकी काउंसलिंग होगी। इस दौरान उनसे पूरी घटना की जानकारी भी ली जाएगी। सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed