फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   samajwadi party leader's murderer is a fake currency supplier

नकली नोटों की सौदागर है हिना

Fri, 25 Apr 2014 02:52 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader's murderer is a fake currency supplier

सपा नेता अनिल यादव की हत्या में वांछित चल रही हिना के राज अब धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। गाजियाबाद पुलिस के रिकार्ड में हिना नकली नोटों की सौदागर है। जिसके तार पाकिस्तान से आने वाले नकली नोटों के नेपाल व बांग्लादेश के तस्करों से जुड़े हैं।

विज्ञापन


ठीक एक साल पहले 23 अप्रैल 2013 को गाजियाबाद के लिंक रोड थाना पुलिस ने हिना को उसकी बहन मुमताज व चार अन्य साथियों के साथ कौशांबी बस स्टैंड के पास से साढ़े छह लाख रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वह प्रॉपर्टी डीलिंग की आड़ में नकली नोटों का धंधा अपनी बहन के साथ मिलकर कर रही थी।

सपा नेता ने ही कराई थी हिना की जमानत

samajwadi party leader's murderer is a fake currency supplier

जानकारी के मुताबिक, हिना की एक साल की बेटी भी है। हिना ने कुछ समय पहले ही दूसरा निकाह किया था। सूत्रों के मुताबिक उस निकाह की रिकार्डिंग सपा नेता अनिल यादव ने अपने मोबाइल से की थी।

अनिल ने ही नकली नोट के मामले में गिरफ्तार हिना की जमानत के लिए रुपये का इंतजाम कराया था। हिना की जमानत देने वालों का इंतजाम हिना की मां ने किया था।

जिस दिन अनिल यादव की मौत हुई, उसके अगले दिन हिना की नकली नोट कांड में गाजियाबाद की अदालत में तारीख थी लेकिन वह नहीं पहुंची। उसकी बहन मुमताज तारीख पर आई थी। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि हिना व अनिल यादव का परिचय कहां हुआ था और किसके माध्यम से हुआ था।

लग्जरी लाइफ जीने की आदी है वो

samajwadi party leader's murderer is a fake currency supplier

एक साल पहले लिंकरोड थाना पुलिस ने हिना, उनकी बहन मुमताज व साथी देवरिया निवासी नुरैन, बलदेव व मईनुद्दीन और गोपालगंज बिहार निवासी रफीक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।

उस समय पूछताछ में कक्षा तीन पास हिना ने तत्कालीन एसएसपी व थाना प्रभारी को लग्जरी लाइफ जीने की चाह में गुनाह की राह पर चल पड़ने की बात बताई थी।

पुलिस के मुताबिक बड़े लोगों के बीच उठने बैठने की शौकीन हिना उस समय वसुंधरा सेक्टर-4 में फ्लैट लेकर अपनी बहन के साथ रह रही थी। लिंक रोड थाना पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक हिना के संपर्क में बांग्लादेश व नेपाल में नकली नोटों के सप्लायर थे। उसके पास से बरामद नोट पाकिस्तान के क्वेटा शहर से बन कर नेपाल व बांग्लादेश के रास्ते भारत आते थे।

विज्ञापन

पुलिस को है इनकी भी तलाश

samajwadi party leader's murderer is a fake currency supplier

हिना को गिरफ्तार करने में नाकाम पुलिस अब नकली नोट के मामले में जमानत देने वाले उसके जमानतदारों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बुधवार को भी दिल्ली व बिजनौर में छापेमारी की, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। सर्विलांस के सहारे उस तक पहुंचने के प्रयास भी अब तक सफल नहीं हो सके हैं।

वहीं पुलिस को आशंका है कि दबाव पड़ने पर हिना गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत निरस्त करा कर पुराने मामले में जेल न चली जाए, ताकि नोएडा पुलिस केवल उसे रिमांड पर चंद घंटों के लिए ही ले सके।

क्या ह‌ै सफेद कार का राज?

samajwadi party leader's murderer is a fake currency supplier

अनिल यादव के बहलोलपुर गांव वाले घर के सामने से बृहस्पतिवार शाम सफेद रंग की एक कार तेजी से कई बार चक्कर लगाते हुए गई। कार की स्पीड तेज थी और कार के सभी शीशे जेड ब्लैक थे। इस कार से कई लोग टकराते-टकराते बचे।

लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और कार को पकड़ने का प्रयास किया। युवक कार छोड़ कर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर अनिल यादव के परिजन इस कार में सवार लोगों को हिना का साथी बताने में जुटे हैं। जो रेकी कर घर के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचाने या डराने की नियत से आए थे। पुलिस ने परिजनों की इस संभावना से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed