फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   samajwadi party and congress loss by polls in noida.

'घर' में औंधे मुंह गिरे सपा और कांग्रेस प्रत्याशी

Wed, 17 Sep 2014 08:44 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party and congress loss by polls in noida.

नोएडा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने ऐसी सेंधमारी की कि सपा और कांग्रेस प्रत्याशी अपने ही गढ़ में हार गए। डिबाई के विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के घर और उनकी पत्नी काजल शर्मा की ससुराल गिझौड़ में स्वयं सपा को मुंह की खानी पड़ी।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना भी अपने घर नया बांस में अपनी नैया पार नहीं लगा पाए। हालांकि, सेक्टर-34वासियों ने विमला बाथम का मान रख उन्हें उनके घर में विजय दिलाने के साथ नोएडा में भी विजय दिलाने में योगदान दिया।
विज्ञापन


कुल 461 बूथों में से 447 बूथ और इनमें जुड़े 14 आक्सिलेरी बूथों में से 90 फीसदी से अधिक बूथों पर भाजपा का कब्जा रहा। खास बात यह रही कि गिझौड़ क्षेत्र (बूथ नंबर 139 से 150 तक) में काजल शर्मा (गुड्डू पंडित का घर) में सपा को जहां कुल 1785 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से आगे निकली सपा, फिर भी हारी

samajwadi party and congress loss by polls in noida.

वहीं, भाजपा ने इस क्षेत्र में ही सपा को पटखनी देते हुए 2398 मत झटक लिए। यहां 12 बूथों में से केवल एक बूथ बेहद कम अंतर से सपा भाजपा से आगे रही। वहीं, भाजपा ने बाकी ग्यारह बूथों पर है।

इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना का घर नया बांस क्षेत्र में है। नया बांस (बूथ नंबर 304 से 312 तक) में स्वयं कांग्रेस के राजेंद्र अवाना को 1067 मत मिले। जबकि यहां से भी भाजपा ने 1829 मत जीतकर परचम फहराया है। यहां, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र नौ में से तीन बूथों पर जीते तो बाकी छह बूथों पर भाजपा जीती।

वहीं, भाजपा की प्रत्याशी विमला बाथम ने अपने सेक्टर-34 में आठ बूथों (151 से 158 तक) में 1789 वोट पाए। वहीं, निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा को 269 वोट मिले। हालांकि, एक बूथ पर यहां सपा भाजपा से आगे निकल गई।

सोरखा, होशियारपुर, नवादा, हल्दौनी, में सपा आगे
एक तरफ जहां नोएडा में बड़े अंतर से भाजपा ने सपा को पछाड़ा तो सर्फाबाद, सोरखा, होशियारपुर, नवादा, हल्दौनी, असगरपुर, सुल्तानपुर और इलाबास में भाजपा को पछाड़कर सपा आगे रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed