फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Samaj Vikas Kranti Party will organise Bharat Sankalp Yatra from January 20

Yatra: भारत संकल्प यात्रा से लोगों को जोड़ने की कोशिश, विकसित हिंदू राष्ट्र का सपना लेकर निकलेंगे कार्यकर्ता

Wed, 17 Jan 2024 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 Jan 2024 07:30 PM IST
सार

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस समय देश में महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा चरम पर है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। भारत संकल्प यात्रा के जरिए लोगों को जोड़ा जाएगा और सामाजिक न्याय के मामलों को भी उठाया जाएगा...

विज्ञापन
Samaj Vikas Kranti Party will organise Bharat Sankalp Yatra from January 20
Samaj Vikas Kranti Party - फोटो : Agency

विस्तार

लोकसभा चुनावों की आहट के बीच देश में यात्राओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो राम मंदिर के मुद्दे के सहारे भाजपा लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी बीच नवगठित समाज विकास क्रांति पार्टी 20 जनवरी से भारत संकल्प यात्रा निकालेगी। यात्रा का उद्देश्य देश को विकसित हिंदू राष्ट्र बनाना है। यात्रा का समापन 12 फरवरी को दिल्ली में होगा।          

विज्ञापन

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस समय देश में महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा चरम पर है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। भारत संकल्प यात्रा के जरिए लोगों को जोड़ा जाएगा और सामाजिक न्याय के मामलों को भी उठाया जाएगा।

विज्ञापन

अशोक सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एजेंडा निर्धारित करते हुए पार्टी ने तय किया है कि देश के हर नागरिक को सशक्त बनाने के लिए सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने की आवश्यकता है और इसके लिए सबको साथ लाने की कोशिश की जाएगी। संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश की ताकत बने किसानों, देश का भविष्य विद्यार्थियों और युवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखते हुए विकास की गति प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed