{"_id":"6ae3708aab4e5a5a0e079a73","slug":"salvation-will-come-not-from-taking-a-dip-in-the-yamuna-but-from-eliminating-its-pollution-devender-yadav-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161347-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डुबकी लगाने से नहीं, प्रदूषण खत्म करने से मिलेगी मुक्ति : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डुबकी लगाने से नहीं, प्रदूषण खत्म करने से मिलेगी मुक्ति : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के यमुना में डुबकी लगाने को राजनीतिक दिखावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कैमरों के सामने डुबकी लगाने से यमुना साफ नहीं होगी। नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने और जवाबदेही तय करने की जरूरत है। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि यमुना आज भी गंदे नालों के पानी, प्रदूषण और जहरीले झाग की समस्या से जूझ रही है। भाजपा नेताओं को धार्मिक आस्था के प्रदर्शन के बजाय नदी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यदि यमुना साफ हो गई है तो नदी में गिरने वाले गंदे नालों और प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान कहां है?